Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लंदन की आलीशान जिंदगी छोड़ भारत के गांव में क्या कर रही...

लंदन की आलीशान जिंदगी छोड़ भारत के गांव में क्या कर रही हैं कटरीना कैफ की मां? न वहां बिजली है, न इंटरनेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Screenshot_2026-09-22_081624_1790045196493_KAQZ_1790045201728_4V1J_56228aa9-250d-4c56-b429-9b8bd62c7dfc_vTh3.png

कटरीना की मां लंदन में अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़कर भारत के इस हिस्से में कर रही हैं गरीबों की सेवा। जिस जगह एक्ट्रेस की मां रह रही हैं वहां बिजली नहीं है, सालों से यहीं रह रहीं हैं एक्ट्रेस कि मां सुजैन। 

कटरीना कैफ की एंट्री बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। एक्ट्रेस पिछले करीब 23 सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं। एक्टिंग करियर के साथ अपना ब्यूटी ब्रांड शुरू कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां सुजैन टरक्वोट कहां हैं और क्या कर रही हैं? चलिए हम आपको बताते हैं। कटरीना की मां लंदन में नहीं बल्कि पिछले कई सालों से भारत में रहकर गरीबों की सेवा में लगी हुई हैं। वो लाइमलाइट से दूर एक अलग दुनिया बसा चुकी हैं।

कटरीना की मां लंदन छोड़ भारत में कर रही हैं सेवा

ऐसी कई रिपोर्ट में हैं जिसमें ये कहा गया है कि कटरीना की मां लंदन में रह कर अपनी आराम वाली जिंदगी जी रही हैं। लेकिन असल में वो पिछले कई सालों से तमिलनाडु के मदुरई में रह रही हैं। वो गरीब बच्चों की सेवा कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुजैन ने साल 2008 में लंदन छोड़ दिया था और तब से ही वो तमिलनाडु में रहकर एक NGO चला रही हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों को फ्री ट्यूशन दे कर की थी। साल भर में उनका ये लक्ष्य बढ़ता गया। शिक्षा के साथ वो हेल्थकेयर और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी काम करने लगीं।

बच्चों को फ्री में पढ़ाती हैं सुजैन

साल 2015 में सुजैन माउंटेन व्यू स्कूल की शुरुआत की। ये एक छोटी नर्सरी टाइप थी जिसमें सिर्फ 30 बच्चे थे। इनमें अधिकतर बच्चे पिछड़े और गरीब बैकग्राउंड, गांव से थे। समय के साथ उनका ये प्रोजेक्ट भी बढ़ता गया और अब 30 की जगह 300 बच्चे इस प्राइमरी स्कूल का हिस्सा हैं। कटरीना ने खुद भी कई मौकों पर अपनी मां की लगन और चैरिटी के लिए उनके जुनून की बात की है। करीब 10 साल पहले कटरीना ने बताया था कि उनकी मां मदुरई में रह कर एक स्कूल चलाती हैं। वो एक टीचर है और वहां बच्चों को पढ़ाती हैं।

बिना बिजली, इंटरनेट के रहती हैं कटरीना की मां

ABP को दिए अपने इंटरव्यू में कटरीना ने ये भी बताया था कि उनकी मां लक्ज़री लाइफ से दूर अपनी दुनिया को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘वहां रहना आसान नहीं है। वहां उनके पास बिजली की सुविधा नहीं है। वो सिर्फ 12 घंटे रहती है। जब कभी मुझे अपनी मां को फेसटाइम करना होता है तो मैं नहीं कर पाती क्योंकि वहां बिजली नहीं है और कभी तो इंटरनेट भी नहीं मिलता। तो हम बस नॉर्मल कॉल पर बात करते हैं। कटरीना के मुताबिक उनकी मां ने लोगों की सेवा करना उम्र के दौरान नहीं बल्कि ये बचपन से उनके अंदर था।

ऐसी हालत में रहती हैं कटरीना की मां

कटरीना ने बताया था कि उनकी मां एक ऐसी जगह रहती हैं जहां बिजली नहीं है। बहुत गर्मी है, AC नहीं है। वो इस हालत में रह रही हैं और ऐसा इसलिए करती आई हैं क्योंकि उन्हें लोगों की सेवा करने में मजा आता है। ये बहुत ही मुश्किल जिंदगी है। कटरीना हमेशा अपनी मां के इस फैसले के साथ खड़ी रही हैं। वो अपनी फिल्मों से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा उस स्कूल में दान करती जहां उनकी मां गरीब बच्चों को पढ़ा रही थी।

फिल्मों से दूर हैं कटरीना

कटरीना ने बताया था कि उनका बचपन लक्ज़री से भरा नहीं बल्कि साधारण था। उनकी मां शुरू से ही चैरिटी करती आई थीं। एक्ट्रेस जब इंडस्ट्री में आई तो उनके पास पैसे नहीं थे। पैसे कमाने के लिए उन्हें काम की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि अगर यहां बात नहीं बनती तो वो कोई और काम करती। आज उनकी गिनती सफल एक्ट्रेसेज में होती है। कटरीना फिलहाल फिल्मों से दूर अपने बेटे की परवरिश में बिजी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN