Home rss business hindi विजय केडिया का बड़ा दांव, खरीद रखे हैं 1 करोड़ से ज्यादा...

विजय केडिया का बड़ा दांव, खरीद रखे हैं 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अब रॉकेट बना स्टॉक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे बाजार में अच्छी तेजी आई है। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 27.84 रुपये पर पहुंच गए हैं। विजय केडिया का कंपनी पर बड़ा दांव है, उन्होंने पटेल इंजीनियरिंग के 1 करोड़ से भी ज्यादा शेयर खरीद रखे हैं। पटेल इंजीनियरिंग अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है।

90% से अधिक उछल गए हैं पटेल इंजीनियरिंग के शेयर
पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में पिछले 5 साल में 90 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 24 सितंबर 2021 को 14.55 रुपये पर थे। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 22 सितंबर 2026 को बीएसई में 27.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर पिछले एक साल में 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 39.61 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 22.08 रुपये है।

विजय केडिया के पास पटेल इंजीनियरिंग के 1,00,25,099 शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास पटेल इंजीनियरिंग के 1,00,25,099 शेयर हैं। कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट है। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भी पटेल इंजीनियरिंग के 99,75,000 शेयर हैं। पटेल इंजीनियरिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा की 1.01 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा BSE की वेबसाइट से लिया गया है और जून 2026 तिमाही तक का है।

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2001 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। पटेल इंजीनियरिंग ने अपना पिछला बोनस शेयर अक्टूबर 2004 में 1:1 के रेशियो में दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी दो बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने जनवरी 2001 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। इसके बाद अक्टूबर 2004 में फिर अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN