Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mahaveer Karna: क्या होगी महावीर कर्ण की कहानी? जानिए बजट और हिंदी...

Mahaveer Karna: क्या होगी महावीर कर्ण की कहानी? जानिए बजट और हिंदी वर्जन की खासियतें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Karna_1790059194594_GvAm_1790059202112_URMH_3645088a-63d6-498a-8dbf-c17ca78ef361_NgmX.jpg

महावीर कर्ण में राघव लॉरेन्स का दमदार अवतार तो पोस्टर में नजर आ रहा है, लेकिन यह फिल्म और ऑडियन्स के लिए क्या कुछ खास लाने वाली है? चलिए जानते हैं।

फिल्म ‘महावीर कर्ण’ से साउथ के स्टार एक्टर राघव लॉरेन्स का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट 2027 में रहने वाली है। कर्ण पर इससे पहले कई फिल्में और शोज आ चुके हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस फिल्म में उन्हें क्या अलग मिलने वाला है? इस फिल्म की कहानी क्या रहेगी और क्यों कुल 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही यह मूवी हिंदी ऑडियंस के लिए खास होगी? चलिए जानते हैं इन सभी सवालों का जवाब, लेकिन पहले समझते हैं कि फिल्म के पोस्टर में हमें क्या हिंट मिल रहा है और तकनीक के मामले में यह फिल्म क्या नया पेश करेगी।

कितना होगा बजट, कितनी भाषाओं में आएगी?

राघव लॉरेन्स स्टारर फिल्म ‘महावीर कर्ण’ पेन मूवीज और RS Studios के बैनर तले बन रही है। पोस्टर में राघव को काफी दमदार अंदाज में पेश किया गया है। कर्ण के अवतार में वह काफी बल्कि कवच और कुंडल पहने दिखाई पड़ रहे हैं। उनका हेयर स्टाइल काफी कूल है और बैकग्राउंड में वॉरफील्ड की झलक साफ देखी जा सकती है। साल 2027 में यह फिल्म तमिल के साथ-साथ तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये रहने वाला है और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रहे डॉ. जयंतीलाल गड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं।

क्या होगी महावीर कर्ण की कहानी?

बात कहानी की करें तो यह फिल्म पूरी तरह से कर्ण के दृष्टिकोण से रहने वाली है। इससे पहले हमें कई फिल्मों में कर्ण का किरदार देखने को मिला है, कई टीवी शोज भी कर्ण पर बन चुके हैं, लेकिन सभी या तो धर्मग्रंथों के मुताबिक रहे हैं, या फिर निर्देशक का नजरिया पेश करते हैं। इस फिल्म में ऑडियंस को पूरी तरह से कर्ण की कहानी उसकी नजर से देखने को मिलेगी। कर्ण का सच जानने के बावजूद गलत का साथ देना, अपनी मौत तय है जानने के बावजूद कृष्ण को कवच-कुंडल दान कर देना जैसी चीजें कर्ण की नजर से पहली बार समझने को मिलेंगी।

हिंदी ऑडियंस के लिए क्यों खास?

डॉ. जयंतीलाल गड़ा के इस फिल्म के साथ जुड़े होने की वजह से मानकर चला जा रहा है कि हिंदी डबिंग दमदार होगी। इसके अलावा इस फिल्म में हायब्रिड लाइव एक्शन (Hybrid Live Action) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी वजह से ऑडियंस को बड़े पर्दे पर हॉलीवुड लेवल सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म पूरी तरह महाभारत के सबसे शक्तिशाली किरदारों में से एक (महावीर कर्ण) के जीवन, उनके संघर्ष, अटूट दोस्ती, वफादारी और बलिदान की महागाथा होगी, लेकिन टेक्निकल एस्पेक्ट से भी इसमें काफी कुछ नया रहने वाला है। फिल्म की कहानी इस मूल मंत्र के इर्द-गिर्द घूमेगी कि जन्म भाग्य से मिलता है, लेकिन पुरुषार्थ कमाना पड़ता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN