Home - Portronics ने लॉन्च किया 3-in-1 MopCop Duo, वैक्यूम के साथ करेगा पोछा...

Portronics ने लॉन्च किया 3-in-1 MopCop Duo, वैक्यूम के साथ करेगा पोछा और एयर ब्लोअर का काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Portronics ने भारत में नया MopCop Duo 3-in-1 कॉर्डलेस क्लीनिंग डिवाइस लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया प्रोडक्ट एक ही डिवाइस में वैक्यूम क्लीनर, फ्लोर मॉप और एयर ब्लोअर का काम करता है। इसे घर की रोजमर्रा की सफाई के साथ-साथ कार और फर्नीचर जैसी जगहों की सफाई को आसान बनाने के लिए पेश किया गया है।

Portronics MopCop Duo में ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 17,000Pa तक की सक्शन पावर देती है। कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से धूल, छोटे कण, क्रम्ब्स और पालतू जानवरों के बाल जैसी गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसमें दो स्पीड मोड मिलते हैं, जिन्हें LED इंडिकेटर की मदद से पहचाना जा सकता है।

मिलता है खास 3-in-1 डिजाइन

इस डिवाइस की खासियत इसका 3-in-1 डिजाइन है। वैक्यूम क्लीनिंग के अलावा इसे फर्श पर पोछा लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डिटैचेबल 90-डिग्री फ्लेक्सिबल मॉप रॉड दी गई है, जिसकी मदद से फर्नीचर और दूसरे सामान के आसपास सफाई करना आसान हो सकता है।

MopCop Duo को एयर ब्लोअर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ अलग-अलग तरह के नोजल दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल तंग जगहों से धूल और मलबा हटाने के लिए किया जा सकता है। इसमें एक्सटेंडेड होज और नैरो वैक्यूम नोजल भी मिलता है, जो कार की सीटों के बीच, सोफे और फर्नीचर के कोनों जैसी जगहों की सफाई में काम आ सकता है।

रिचार्जेबल बैटरी के साथ बैकअप

बैटरी की बात करें तो Portronics MopCop Duo में तीन 2,000mAh रिचार्जेबल बैटरी दी गई हैं। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में डुअल-लेयर वॉशेबल HEPA फिल्टर और 90ml का डस्ट कप भी मिलता है।

आप समझ सकते हैं कि नया क्लीनर उन लोगों के लिए बहुत काम का है, जो कॉम्पैक्ट साइज वाले डिवाइस की तलाश में है। इसका इस्तेमाल हल्की-फुल्की सफाई के अलावा कार या गाड़ी साफ करने के लिए भी किया जा सकता है।

इतनी रखी गई है क्लीनर की कीमत

कीमत की बात करें तो Portronics MopCop Duo की MRP वैसे तो 6,999 रुपये रखी गई है, जबकि कंपनी इसे फिलहाल 4,099 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही है। इसे Portronics की वेबसाइट के अलावा Amazon India, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN