Home rss business hindi ईरान का अमेरिका को बड़ा ऑफर, भरत के शेयर बाजार से सोना...

ईरान का अमेरिका को बड़ा ऑफर, भरत के शेयर बाजार से सोना तक पर पड़ेगा असर?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने का प्रस्ताव रखा है। इस खबर के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। जानकारों का मानन है कि ईरान इस प्रस्ताव पर अमल करता है तो भारत को भी फायदा होगा।

क्या कहा ईरान ने?

ईरान ने कहा है कि यदि अमेरिका उस पर सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी हटाने पर सहमत होता है तो वह सात दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल सकता है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू होने की संभावना बनती दिख रही है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को पहले कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने के लिए औपचारिक प्रतिबद्धता जतानी होगी और बातचीत के लिए समय सीमा पर सहमत होना होगा।

अधिकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा ईरान का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ बातचीत फिर शुरू करने के लिए पूरी तरह अधिकृत है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में मध्यस्थ किसी समझौते की शर्तों पर बातचीत शुरू कर सकते हैं, जिसका उद्देश्य लड़ाई खत्म करना होगा। ईरान 16 सितंबर को ही मध्यस्थों के जरिए अपना प्रस्ताव अमेरिका तक पहुंचा चुका है।

होर्मुज खुला तो सस्ता हो सकता है कच्चा तेल

अगर होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खुलता है और वहां से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है। भारत के लिए यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट भारत के लिए महंगाई और आयात बिल दोनों के लिहाज से राहत दे सकती है।

Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, होर्मुज खुलना घरेलू बाजार के लिए बड़ा सकारात्मक घटनाक्रम होगा और प्रमुख सूचकांकों में तेजी आ सकती है। होर्मुज खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है तो इससे महंगाई का दबाव कम हो सकता है। इसका असर अमेरिका और अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों की नीतियों पर भी पड़ सकता है। ऐसे माहौल में सोने की कीमतों में तेजी की संभावना पर बाजार विशेषज्ञ नजर रख रहे हैं।

SEBI-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, तेल की कीमतों में गिरावट से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होगी, जिससे सोने को सपोर्ट मिल सकता है। उनके अनुसार MCX पर सोने की कीमत 1.53 लाख से 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है और तेजी को बनाए रखने के लिए 1.54 लाख रुपये के ऊपर क्लोजिंग जरूरी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN