Home LIFESTYLE NEWS HINDI 60 की उम्र में भी फौलादी बॉडी, रोनित रॉय ने डाइट से...

60 की उम्र में भी फौलादी बॉडी, रोनित रॉय ने डाइट से हटाईं ये 2 चीजें, ऐसा है फिटनेस रूटीन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर रोनित रॉय ने 60 की उम्र में फिट बॉडी बना रखी है। उनके 8 पैक एब्स आपको साफ दिखाई देंगे और इसके लिए वह काफी मेहनत करते हैं। चलिए आपको एक्टर का फिटनेस और डाइट रूटीन बताते हैं।

फिटनेस के लिए आजकल लोग कड़ी मेहनत करते हैं, सभी को पता है कि अगर आपको लंबे समय तक जीना है तो फिट रहना होगा। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और इसका आपकी फिटनेस से कोई लेना देना नहीं है। एक्टर रोनित रॉय 60 साल के हो चुके हैं, जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं। उसमें रोनित और ज्यादा काम और फिट रहना चाहते हैं। फिटनेस के लिए उन्होंने अपनी डाइट को पूरी तरह से रिसेट कर दिया है। इतना ही नहीं 60 में भी उनकी फौलादी बॉडी बनी हुई है और 8 पैक एब्स दिखाकर वह यंग लोगों को सीधी टक्कर देते हैं। चलिए आपको रोनित रॉय का फिटनेस रूटीन बताते हैं।

फिटनेस का कोई मूल मंत्र नहीं

रोनित रॉय का कहना है कि मैं 60 में भी बूढ़ा नहीं होना चाहता। मुझे फिट रहना है और आगे 25 साल और काम करना है। 2-3 दिन की गोवा में छुट्टियां बिताना सही है लेकिन इसके अलावा मैं खाली नहीं बैठ सकता। फिटनेस को लेकर उनका मानना है कि इसका कोई मूल मंत्र नहीं है। सबके शरीर के हिसाब से फिटनेस अलग होती है। आप अपने आप को कैसे रखते हैं या कैसे फिट रख पाते हैं, यह आपके ऊपर ही निर्भर करता है।

जिम में बहाते हैं पसीना

फिट रहने के लिए रोनित जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और वह सुबह भारी वजन उठाने और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग पर जोर देते हैं ताकि मांसपेशियों को मजबूत रखा जा सके। कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ वह ट्रेडमिल रनिंग भी करते हैं। वह एक भी दिन जिम स्किप नहीं करते हैं। हफ्ते के 6 दिन वह वर्कआउट करते हैं और एक दिन खुद को आराम देते हैं। इसके अलावा वह मार्शल आर्ट और स्टिक फाइटिंग की प्रैक्टिस भी करते हैं। ये करने से मसल्स को मजबूती मिलती है और आपका शरीर एक्टिव रहता है।

डाइट में भी है सख्त रूटीन

रोहित उनमें से नहीं हैं, जो कभी भी कुछ खा लेते हैं। उन्होंने अपने लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का रूल बनाया है, जिसे 16/8 कहा जाता है। इसमें आपको दिन में 8 घंटे तक सबकुछ खाना पीना होता है और उसके बाद 16 घंटे का उपवास करना होता है। मान लीजिए कि आप सुबह 10 बजे से 6 बजे तक सबकुछ खा लेते हैं, फिर 6 बजे से अगले दिन 10 बजे तक आपको कुछ भी नहीं खाना है। ऐसा करने से शरीर खाने को सही से पचा लेता है और पाचन सही बना रहता है।

खाना छोड़ चुके हैं ये 2 चीजें

रोनित रॉय वीगन डाइट अपना चुके हैं और वह अब अंडा-मीट नहीं खाते हैं। उनका कहना है कि ये थोड़ा मुश्किल है लेकिन वह इसे भी फिटनेस का हिस्सा मानते हैं। अब वह वेजिटेरियन चीजों से ही अपने प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा वह डेयरी प्रोडक्ट्स से भी दूर रहते हैं और रोटी भी कम ही खाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN