Source :- LIVE HINDUSTAN
घर पर थिएटर वाला फील लेने के लिए साउंड सिस्टम खरीदने का प्लान है, तो Blaupunkt का अपकमिंग SBW600 Klassic आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक 8.1 चैनल सिस्टम है, जिसमें साउंडबार के साथ वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर और सबवूफर शामिल है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Blaupunkt SBW600 Klassic: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें ग्राहक जमके खरीदारी करेंगे। Amazon और Flipkart ने फेस्टिव सेल का ऐलान कर दिया है और प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे सेल में मिलने वाली डील्स का खुलासा कर रहे हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक तगड़ा होम थिएटर सिस्टम खरीदने का प्लान कर रहे हैं, ताकि घर पर ही थिएटर का मजा लिया जा सके, तो Blaupunkt का अपकमिंग ऑडियो सिस्टम आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, ब्रांड भारत में फेस्टिव सीजन से पहले SBW600 क्लासिक डॉल्बी एटमॉस 8.1 होम थिएटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसे खासतौर से होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया। कंपनी का कहना है कि अपकमिंग सिस्टम इमर्सिव ऑडियो तकनीक, पावरफुल परफॉर्मेंस, वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रीमियम डिजाइन को एक साथ जोड़ता है।
SBW600 क्लासिक की एक बड़ी खासियत, इसका अनोखा वायरलेस रिसीवर होगा।
यह 8.1-चैनल ऑडियो सिस्टम
कंपनी का कहना है कि अपकमिंग SBW600 क्लासिक में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट होगा, जिसे ज्यादा डेप्थ के साथ थ्री-डाइमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका 8.1-चैनल सिस्टम एक साउंडबार, सैटेलाइट स्पीकर और सबवूफर के साथ आता है, जो मूवी देखते समय और गाने सुनते समय एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं।

इसमें कुल 700W का साउंड मिलेगा
कंपनी का कहना है कि इस होम थिएटर सिस्टम में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलेगा। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पूरे कमरे में दमदार बास और साफ ऑडियो के साथ शानदार आवाज दे सके, चाहे आवाज का लेवल कुछ भी हो। यह सिस्टम रोजाना के एंटरटेनमेंट और हाई-एनर्जी वाले कंटेंट, दोनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव देने के मकसद से बनाया गया है।
SBW600 क्लासिक की एक बड़ी खासियत, इसका अनोखा वायरलेस रिसीवर होगा, जो डुअल सैटेलाइट स्पीकर को मेन यूनिट से वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने में सक्षम करेगा। यह केबल संभालने के झंझट को कम करने में मदद करता है और यूजर्स को उनके कमरे के लेआउट के अनुसार स्पीकर को कहीं भी रखने की सुविधा देता है।
कंपनी का कहना है कि SBW600 क्लासिक में यूरोपीय इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ एक प्रीमियम मेटल बॉडी भी होगी। मेटल बिल्ड को प्लेबैक के दौरान अनवांटेड वाइब्रेशन को कम करने में मदद करते हुए मजबूती और स्टेबिलिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, 8.1-चैनल ऑडियो, 700W आउटपुट, वायरलेस सैटेलाइट कनेक्टिविटी और प्रीमियम मेटल बिल्ड के साथ ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है।
आप Amazon पर मिल रहे इन सिस्टम पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




