Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘इस पागलपन को बंद करो’, गोविंदा और कोमल पर फूटा कश्मीरा का...

‘इस पागलपन को बंद करो’, गोविंदा और कोमल पर फूटा कश्मीरा का गुस्सा?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/govinda_sunita_kashmera_23_1790161522331_OXP4_1790161528846_HUV0_34f16ef5-9c91-4475-96da-aa1ddd8723ae_YRDC.png

मंगलवार को गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रोमल रानी स्वर्णकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो के बीच कश्मीरा शाह का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है। 

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ वक्त से लोगों की नजरों में है। अब एक बार फिर गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार का एक वीडियो वायरल होने के बाद, लोग इनके रिश्ते के बारे में फिर से चर्चा कर रहे हैं। गोविंदा और रानी के वायरल वीडियो की चर्चा के बीच कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट को लोग कोमल रानी पर तंज के रूप में देख रहे हैं।

क्या है गोविंदा और रानी का वायरल वीडियो?

दरअसल, गोविंदा और कोमल रानी का मंगलवार का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी को लेकर बातें करना शुरू कर दिया था। इन चर्चाओं के बीच कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक पोस्ट लिखा है।

कश्मीरा ने शेयर की अपनी तस्वीर

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन कश्मीरा के इस पोस्ट को लोग कोमल रानी से जोड़कर देख रहे हैं। कश्मीरा शाह ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कश्मीरा हाथ में कॉफी मग लिए खड़ी नजर आ रही हैं।

घर तोड़ने वालों को ग्लैमराइज करना बंद करो

इस तस्वीर के साथ कश्मीरा ने कैप्शन लिखा- भरोसा नहीं हो रहा है कि लोग ‘मिस्ट्री वुमेन’ को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को ग्लैमराइज करना बंद करो और उन मर्दों को आदर्श मानना बंद करो जो अपनी पत्नियों को कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के लिए छोड़ देते हैं। हमें अपने लोगों से समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। इस पागलपन को बंद करो।

कश्मीरा शाह के पोस्ट की हो रही तारीफ

कश्मीरा शाह के इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं है, लेकिन इस पोस्ट की टाइमिंग देख लोग कह रहे हैं कि कश्मीरा का ये पोस्ट यकीनन कोमल और गोविंदा के लिए है। कश्मीरा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत अच्छा कहा आपने। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लगा कि आप सुनीता जी का सपोर्ट कर रही हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा- हमेशा सही के साथ खड़े होने के लिए आपका धन्यवाद, इस समाज को आप जैसी महिलाओं की जरूरत है। एक ने कहा- आपको सलाम है जिस तरह आप अपनी मामी के लिए खड़ी हो रही हैं।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते के बारे में

गोविंदा और सुनीता के रिश्तों में दरार की खबरों की चर्चा लंबे वक्त से जारी है। पर इन चर्चाओं को उस वक्त जोर मिला जब सुनीता को अपने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। इस घटना के बाद सुनीता का एक ऑडियो कॉल भी वायरल हो गया था। इस ऑडियो कॉल में सुनीता राखी से कह रही थीं कि उन्होंने तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी का प्लान कर रहे थे।सुनीता कई मौकों पर गोविंदा के खिलाफ बयान भी दे चुकी हैं।

कोमल और गोविंदा को एक बार साथ में देखा गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुनीता ने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी बता दिया था। सुनीता के इस बयान की गोविंदा ने आलोचना भी की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN