Home - अब बोलने भर से काम करेगा AI, ChatGPT Voice की नई सुविधा,...

अब बोलने भर से काम करेगा AI, ChatGPT Voice की नई सुविधा, देखें Video

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ChatGPT Voice में एक बड़ा अपग्रेड आ रहा है, जिससे यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके ChatGPT से काम करवा सकेंगे। उदाहरण के लिए, आप ChatGPT से ईमेल चेक करने, फाइलें देखने या कनेक्टेड सर्विसेज से जानकारी की समरी बनाने के लिए कह सकते हैं।

ChatGPT Voice में एक बड़ा अपग्रेड आ रहा है और अब यह सिर्फ सवालों के जवाब देने या बातचीत करने तक ही सीमित नहीं रहेगा। सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI ने अब कनेक्टेड ऐप्स और प्लगइन्स के लिए सपोर्ट जोड़ा है, जिससे यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके ChatGPT से काम करवा सकेंगे। यह अपडेट वेब, iOS और Android पर रोलआउट हो रहा है। यानी, अब आप ChatGPT से बात कर सकते हैं और उससे उन सर्विसेज या ऐप्स के साथ काम करने के लिए कह सकते हैं जिन्हें आपने अपने अकाउंट से कनेक्ट किया है। उदाहरण के लिए, आप ChatGPT से ईमेल चेक करने, फाइलें देखने या कनेक्टेड सर्विसेज से जानकारी की समरी बनाने के लिए कह सकते हैं।

कंपनी ने एक्स पर बताया कैसे होगा काम

अमेरिकी AI स्टार्टअप ने X पर बताया कि उन्होंने यूजर्स की बात ध्यान से सुनी है। अब ChatGPT Voice ईमेल, कैलेंडर और स्लैक जैसे प्लगइन्स इस्तेमाल कर सकता है। यह GPT-6 के Astra, Sol और Luna मॉडल से चलता है। इसे ChatGPT Work में वेब और मोबाइल दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आप सिर्फ बोलकर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन, वेबसाइट और स्प्रेडशीट बना सकते हैं या ब्राउजर में मुश्किल काम कर सकते हैं। यह फीचर आज से दुनियाभर में ऐप के नए वर्जन में उपलब्ध हो रहा है।

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब ChatGPT Work के साथ ChatGPT Voice का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि यूजर्स Work में वॉयस बातचीत शुरू कर सकते हैं और उससे डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट बनाने, कनेक्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करने या ब्राउजर में काम करने के लिए कह सकते हैं। अगर वॉयस बातचीत खत्म होने पर भी कोई काम चल रहा हो, तो Work उस पर टेक्स्ट के जरिए काम जारी रख सकता है। इससे चैटजीपीटी, काम के लिए वॉयस-कंट्रोल्ड डिजिटल असिस्टेंट जैसा महसूस होगा। लंबा प्रॉम्प्ट टाइप करने के बजाय, आप बस यह बता सकते हैं कि आप क्या करना चाहते हैं और चैटजीपीटी को वह काम करने दे सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स का एक्सेस यूजर के प्लान, कनेक्टेड ऐप्स और अकाउंट पर मौजूद परमिशन पर निर्भर करता है।

ओपनएआई अपने प्रोडक्ट्स में उपलब्ध मॉडल्स की संख्या भी बढ़ा रहा है। हाल ही में, ऑल्टमैन की अगुवाई वाली कंपनी ने अपनी GPT-6 AI लाइनअप में दो नए मॉडल्स जोड़े हैं। इनकी कीमत पिछले मॉडल्स के प्रमोशनल रेट्स की आधी है, और इनमें कंपनी के खास मॉडल ‘Astra’ की कुछ खूबियां भी हैं। कम कीमत वाले GPT-6 Sol और GPT-6 Luna को GPT-6 Astra के लॉन्च के बाद पेश किया गया है। Astra एक तेज मॉडल है जो पिछले वर्जन्स के मुकाबले ज्यादा काम संभाल सकता है और इसे इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN