Home - HMD Vibe 2 Pro 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 64MP कैमरा...

HMD Vibe 2 Pro 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD अपनी वाईब सीरीज के नए फोन Vibe 2 Pro 5G भारत में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च करने वाला है। फोन में 64MP कैमरा, 6000mAhऔर पंच-होल डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है।

HMD भारतीय बाजार में अपने नए 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। X पर पोस्ट कर HMD ने आधिकारिक टीजर जारी करते हुए फोन की लॉन्च डेट 29 सितंबर 2026 कंफर्म कर दी है। टीजर में फोन के डिजाइन के साथ इसके कैमरा सेटअप की झलक भी देखने को मिली है। HMD Vibe 2 Pro 5G में 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी होने की जानकारी है। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले दिखाई देता है, जबकि फोन के रियर पैनल पर डुअल-टोन डिजाइन और चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी पहले लॉन्च हुए HMD Vibe 2 5G के अपग्रेड के तौर पर पेश करने जा रही है।

29 सितंबर को लॉन्च होगा HMD Vibe 2 Pro 5G

HMD ने आधिकारिक टीजर के जरिए साफ कर दिया है कि Vibe 2 Pro 5G को भारत में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए “THE VIBE JUST WENT PRO” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है।

HMD Vibe 2 Pro 5G फोन की संभावित खासियत

HMD Vibe 2 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत फिलहाल इसका 64MP कैमरा है। टीजर वीडियो में फोन के पीछे चौकोर कैमरा मॉड्यूल साफ दिखाई देता है और उसमें 64MP AI कैमरा की जानकारी नजर आती है। हालांकि HMD ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें कितने कैमरा सेंसर होंगे, दूसरे सेंसर का रिजॉल्यूशन कितना होगा या कैमरा में कौन-कौन से मोड दिए जाएंगे। AI कैमरा शब्द से यह संकेत मिलता है कि फोटो के लिए AI सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर भी मिल सकते हैं।

फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले दिखाई दिया है। स्क्रीन के चारों तरफ बेजल पहले वाले मॉडल के मुकाबले पतले नजर आते हैं। हालांकि अभी डिस्प्ले का साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट कंफर्म नहीं हुआ है। X पर फोन का टीजर सामने आया जिससे पता चलता है कि फोन में 6000mAh की बैटरी भी मिलेगी। फोन के 6GB+128GB sऔर 8GB+128GB रैम और स्टोरेज वैरिएंट में आने वाला है जिसका खुलासा कंपनी ने खुद टीजर के जरिए किया है।

टीजर में HMD Vibe 2 Pro 5G का रियर पैनल डुअल-टोन डिजाइन के साथ नजर आता है। फोन के किनारे पर मेटैलिक या सिल्वर फिनिश जैसी फ्रेमिंग दिखाई देती है, जबकि पीछे अलग रंग का पैनल दिया गया है। इससे फोन का डिजाइन पहले Vibe 2 मॉडल से ज्यादा अलग और प्रीमियम नजर आता है। फिलहाल टीजर में फोन को सिल्वर-व्हाइट, पर्पल और ग्रीन जैसे शेड्स में दिखाया गया है। बता दें कि यह फोन भी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा।

पुराने Vibe 2 5G के फीचर्स

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट और 4GB RAM मिलती है। microSD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP64 रेटिंग, 5G कनेक्टिविटी और Android 16 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN