Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday: बैंक हड़ताल को लेकर ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि बैंक कब-कब खुले रहेंगे? आमतौर पर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं लेकिन इस बार रविवार 27 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, बैंक शनिवार 26 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। कल महीने का चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। बैंक रविवार को भी बंद रहते हैं लेकिन हड़ताल के कारण रविवार को बैंक ब्रांच खोलने का फैसला किया गया है।
रविवार को क्यों खुलेंगे बैंक?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशभर में बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टी है। ऐसे में अगर दोनों दिन बैंक बंद रहते और इसके बाद तीन दिन हड़ताल होती, तो ग्राहकों को लगातार पांच दिन बैंक ब्रांच की सर्विस की सर्विस नहीं मिल पातीं।
इसी परेशानी को देखते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने रविवार को बैंक खोलने का फैसला किया है। मंत्रालय के मुताबिक सभी पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे।
RBI ने भी दी मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, ऑफिस, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद ग्राहकों को लंबे समय तक बैंकिंग सर्विस से दूर रहने की परेशानी से बचाना है।
क्या शनिवार 26 सितंबर को भी बैंक खुलेंगे?
यह सवाल अभी कई ग्राहकों के मन में है। शनिवार 26 सितंबर को बैंक खोलने को लेकर फिलहाल देशभर के लिए ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं है जैसी रविवार के लिए की गई है। 26 सितंबर चौथा शनिवार है जो सामान्य तौर पर बैंक छुट्टी होती है। इसलिए शनिवार को बैंक जाने से पहले अपनी बैंक ब्रांच की ओर से जारी लिस्ट जरूर देख लें।
28 से 30 सितंबर तक क्यों रहेगी हड़ताल?
UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग वर्किंग वीक शामिल है। सरकार और बैंक मैनेजमेंट की ओर से हड़ताल टालने की अपील की गई है, लेकिन फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल का कार्यक्रम जारी है।
अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम हैजैसे कैश से जुड़ा काम, चेक, डॉक्यूमेंट जमा करना या ब्रांच में किसी सर्विस की जरूरत तो 27 सितंबर रविवार का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अपनी संबंधित शाखा से पहले यह जरूर जांच लें कि वहां कौन-कौन सी सर्विस उपलब्ध रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




