Home - कैमरा वाले Ray-Ban Meta Gen 3 भारत में लॉन्च, नए डिजाइन के...

कैमरा वाले Ray-Ban Meta Gen 3 भारत में लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले अपग्रेड; इतनी है कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ray-Ban Meta Gen 3 स्मार्ट ग्लासेस भारत में 44,300 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई हैं। इनमें 12MP कैमरा, 3K वीडियो रिकॉर्डिंग, 9 घंटे तक की बैटरी और AI फीचर्स मिलते हैं। 

Meta ने भारत में अपनी नई स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban Meta Gen 3 लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन्हें Ray-Ban के क्लासिक डिजाइन और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। नई जनरेशन में कैमरा, बैटरी, ऑडियो और डिजाइन से जुड़े कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं। भारत में Ray-Ban Meta Gen 3 की शुरुआती कीमत 44,300 रुपये रखी गई है।

Ray-Ban Meta Gen 3 को भारत में अलग-अलग डिजाइन और लेंस ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके फ्रेम विकल्पों में Wayfarer, Aviator और Zena शामिल हैं। Zena नया कैट-आई स्टाइल डिजाइन है, जबकि Aviator को इस सीरीज में पहली बार शामिल किया गया है। अलग-अलग फ्रेम और लेंस के हिसाब से स्मार्ट ग्लासेस की कीमत भी अलग है।

इतनी रखी गई है ग्लासेज की कीमत

भारत में इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 44,300 रुपये है। वहीं Polarised लेंस वाले मॉडल की कीमत 46,500 रुपये और Transitions लेंस वाले वेरिएंट की कीमत 50,100 रुपये तक जाती है। कंपनी ग्लासेस को कई कलर और लेंस कॉम्बिनेशन में उपलब्ध करा रही है, जिससे यूजर्स अपने पसंद के डिजाइन को चुन सकते हैं।

नई Ray-Ban Meta Gen 3 में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 3K Ultra HD रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो और वीडियो कैप्चर करने के अलावा Meta के AI फीचर्स के साथ भी किया जा सकता है। ग्लासेस में कैप्चर LED भी दी गई है, जिससे रिकॉर्डिंग के दौरान आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

पहले के मुकाबले बेहतर हुई बैटरी

बैटरी के मामले में भी नई स्मार्ट ग्लासेस को अपग्रेड किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Ray-Ban Meta Gen 3 एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकती हैं। यह पिछले जनरेशन के मुकाबले ज्यादा है। चार्जिंग केस के जरिए ग्लासेस को अतिरिक्त बैटरी बैकअप भी मिलता है, जिसकी क्षमता 50 घंटे तक बताई गई है।

ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए ग्लासेस में 6-माइक्रोफोन ऐरे दिया गया है। इसका इस्तेमाल कॉलिंग, वॉयस कमांड और Meta AI के साथ बातचीत के दौरान किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि माइक्रोफोन सिस्टम आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है, जिससे शोर वाली जगहों पर भी वॉयस इनपुट बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

ग्लासेज में मिला नया Action Button

Ray-Ban Meta Gen 3 में नया कस्टमाइजेबल Action Button भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर Meta AI जैसे फीचर्स को जल्दी एक्सेस कर सकता है। ग्लासेस को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए टेंपल टिप्स को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा भविष्य में इनमें Dolby Atmos Capture सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्पेशियल ऑडियो कैप्चर किया जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN