Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KBC 18: अमेरिका से पढ़ाई करके लौटे अमन नहीं दे पाए रामायण...

KBC 18: अमेरिका से पढ़ाई करके लौटे अमन नहीं दे पाए रामायण से जुड़े इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है जवाब?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/KBC_18_24_09_1790266321260_6vjU_1790266324690_jOEJ_bd13e58b-6143-4ac7-845c-7e6cfdea9d34_9rMt.png

कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में आईवी लीग से ग्रेजुएट एक कंटेस्टेंट रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाया। क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब? 

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में बुधवार के एपिसोड में हॉटसीट पर दिल्ली के अमन शर्मा पहुंचे। अमन यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया (अमेरिका की एक आइवी लीग यूनिवर्सिटी) से ग्रेजुएट हैं। अमन 25 लाख के सवाल पर अटक गए। ये सवाल रामायण से जुड़ा था। क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब।

25 लाख रुपयों के लिए क्या था सवाल?

अमन शर्मा 12.5 लाख रुपयों तक आराम से आगे बढ़ते रहे। लेकिन 25 लाख रुपयों के सवाल पर आकर अटक गए। अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रुपयों के लिए सवाल पूछा- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भरत के साथ उनके नाना के यहां उनके कौन से मामा गए थे? इसके सवाल के ऑप्शन थे-शूरसेना, युधाजित, पञ्चशिख, जापक।

क्या है रामायण से जुड़े इस सवाल का सही जवाब?

अमन को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए इस सवाल पर अमन ने खेल छोड़ दिया और शो से केवल 12.5 लाख जीतकर गए। खेल छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने अमन से कहा कि वो इन विकल्पों में से एक चुनें। अमन ने शूरसेना चुना। ये गलत जवाब था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब है- युधाजित

रामायण के सवाल से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी

क्या आपको पता था इस सवाल का जवाब? युधाजित के बारे में बात करें तो वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, युधाजित राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी कैकेयी के जुड़वा भाई थे। रामायण में कैकेयी ही वो रानी थीं जिन्होंने राजा दशरथ से भगवान राम को 14 साल के वनवास पर भेजने को कहा था। रामायण के अनुसार भरत के नाना का नाम राजा अश्वपति था और उनके राज्य का नाम कैकेय देश था।

अमन ने घर पर लगाए हुए हैं 500 से ज्यादा पौधे

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में अमन शर्मा ने बताया कि जब वो टीनएज में थे उन्हें तब से फोटोग्राफी में दिलचस्पी थी, और तब से वो अलग-अलग नेशनल पार्क्स में जाते थे ताकि उन्हें तस्वीरें मिल सकें। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उन्हें पेड़-पौधों और नेचर में दिलचस्पी होने लगी और उन्होंने घर पर ही बागवानी शुरू कर दी। अमन ने बताया कि उनकी छत पर 500 से ज्यादा पौधे लगे हैं।

अमेरिका में की पढ़ाई, क्यों भारत वापस लौटे अमन?

अमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन आईवी लीग यूनिवर्सिटी (यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया) से पूरी की। अमन ने बताया कि अमेरिका से पढ़ाई करके वो भारत वापस आए क्योंकि उन्हें भारत में जमीनी स्तर पर काम करना है और वो देश के वन्यजीवों को बचाने में मदद करना चाहते हैं। अमिताभ के क्विज शो के मंच पर अमन ने कहा कि अगर हर घर में गार्डनिंग होने लगे तो इससे अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों के लिए माइग्रेशन कॉरिडोर बनने में मदद मिल सकती है।

क्या होते हैं आईवी लीग यूनिवर्सिटी कॉलेज?

आईवी लीग अमेरिका के उत्तर-पूर्व में स्थित आठ प्रतिष्ठित प्राइवेट विश्वविद्यालयों का एक समूह है। इन 8 विश्वविद्यालयों को अपनी उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता, ऐतिहासिक महत्व और चुनिंदा प्रवेश प्रक्रिया के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। आइए जानते हैं आईवी लीग के विश्वविद्यालयों के बारे में।

  1. हार्वर्ड विश्वविद्यालय
  2. येल विश्वविद्यालय
  3. प्रिंसटन विश्वविद्यालय
  4. कोलंबिया विश्वविद्यालय
  5. ब्राउन विश्वविद्यालय
  6. डार्टमाउथ कॉलेज
  7. कॉर्नेल विश्वविद्यालय
  8. पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय

SOURCE : LIVE HINDUSTAN