Home LIFESTYLE NEWS HINDI डाइट कोक-पिज्जा और पके मांस के दीवाने हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति...

डाइट कोक-पिज्जा और पके मांस के दीवाने हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की डाइट जान हो जाएंगे हैरान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेताओं के हेल्दी खानपान के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डाइट जानते हैं। जिन चीजों को अनहेल्दी समझकर खाने से इनकार किया जाता है, उसी डाइट कोक, बर्गर, पिज्जा को खाकर राष्ट्रपति करते हैं बड़े-बड़े फैसलें।

नेताओं के हेल्दी खाने और सधी हुई लाइफस्टाइल के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आप अमेरिकी राष्ट्रपति की डाइट के बारे में जानते हैं? जहां हर कोई हेल्दी रहने के लिए न्यूट्रिशन और कैलोरी काउंट करने में लगा है। वहीं डोनाल्ट ट्रंप की डाइट किसी भी न्यूट्रिशनिस्ट को परेशान कर सकती है। फास्ट फूड से लेकर डाइट कोक का स्टॉक हमेशा उनके पास होता है और उनकी डाइट में शामिल फूड सुन चौंक जाएंगे।

सलाद-स्मूदी नहीं डोनाल्ड ट्रंप की डाइट में है स्टीक, बर्गर और उनका फेवरेट केचप।

डाइट कोक के दीवाने हैं ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक दिनभर में ट्रंप एक बार 12 केन डाइट कोक पी चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान डाइट कोक पीने की आदत से सभी वाकिफ थे। व्हाइट हाउस में उनकी डेस्क पर एक बटन लगी होती थी जिससे वो खुद के लिए हर बार नयी डाइट कोन की केन मंगा सकें।

डोनाल्ड ट्रंप की डाइट डायटीशयन के ऊपर मजाक है

डाइट कोक के प्रति उनका लगाव तो सभी जानते हैं लेकिन इसके अलावा भी उनकी खानपान में ऐसी चीजें शामिल हैं जिसे लोग अनहेल्दी मानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी डेस्क पर बटन होता है जिससे वो डाइट कोक मंगा सकें और वो एक दिन में 12 कोक तक पी जाते हैं। बता दें कि एक केन में 144 आउंस ऑर्टीफिशियल स्वीटनर ऐड होता है। वहीं इस ड्रिंक को पीने के लिए हमेशा से न्यूट्रिशनिस्ट मना करते हैं क्योंकि एक केन में हाई कैफीन होता है और इसकी ज्यादा मात्रा लंबे टाइम में नुकसान पहुंचाती है।

डाइट कोक ही नहीं फ्राईड चिकन, पिज्जा जैसे फास्ट फूड है फेवरेट

ट्रंप की अनोखी डाइट में डाइट कोक के साथ-साथ और भी कई फास्ट फूड शामिल हैं। ट्रंप के पूर्व सहयोगी कोरी लेवांडोव्सकी और डेविड बॉसी ने बताया कि केफसी, मैकडोनॉल्ड्स, पिज्जा और डाइट कोक चार फेवरेट फूड ग्रुप हैं जो ट्रंप के प्राइवेट प्लेन में हमेशा स्टोर होते हैं। मैकडोनाल्ड्स के ऑर्डर में एक्स्ट्रा केचप के साथ क्वाटर पाउंडर चीज बर्गर वो भी बिना अचार के साथ में एक फ्राईड एप्पल पाई शामिल था। वहीं डिनर में दो बड़े मैक्स, दो फिलेट-ओ-फिश सैंडविच और एक चॉलकेट मॉल्टन था। जिसकी टोटल कैलोरी लगभग 2400 है।

मीठे के शौकीन है ट्रंप

ट्रंप मीठे के भी काफी शौकीन हैं। व्हाइट हाउस डिनर में वो अकेले ऐसे गेस्ट थे जिन्हें दो स्कूप आइसक्रीम परोसी गई थी। ट्रंप की पसंद के ओरियो, वियना फिंगर्स और चिप्स की वैराइटी देखकर एयर फोर्स भी हैरान थी। ट्रंप की इस डाइट को जानकर हर कोई हैरान हो सकता है क्योंकि उनके खाने में हैवी प्रोसेस्ड फूड, सब्जियां ना के बराबर और लगभग जीरो एक्सरसाइज शामिल है। ट्रंप वर्कआउट रूटीन को लेकर मजाक उड़ाते हैं और बोलते हैं वन मिनट मैक्सिमम। न्यूट्रशिनिस्ट ऐसी डाइट को लेकर हैरानी जाहिर करते हैं और इसे यूनिक ट्रंपियन डाइट बोलते हैं।

बटलर ने बताया कैसा मीट है पसंद

ट्रंप के पुराने बटलर ने बताया है कि ट्रंप को स्टेक बिना सब्जियों के केचप के साथ पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अच्छी तरह से पका हुआ मीट उनका पसंदीदा है।

हाई कैलोरी और प्रोसेस्ड फूड के शौकीन ट्रंप की डाइट में सब्जियों को शामिल करने का तरीका भी हटक है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक ट्रंप की डाइट में सब्जियां बढ़ानी हो तो गोभी को मैश पोटैटो के साथ मिक्स किया जाता है।

इन सबके बाद ट्रंप शराब, कॉफी और तंबाकू से हमेशा परहेज करते हैं और केवल 4-5 घंटे ही रात को सोते हैं। अपनी एनर्जी के लिए वो किसी हेल्दी लाइफस्टाइल की बजाय अपनी इच्छाशक्ति का नतीजा बताते हैं। हालांकि कुछ सालों से थोड़ा वेट लॉस हुआ है और वो कभी कभार हेल्दी चीजें खा लेते हैं। लेकिन उनकी आदत डाइट कोक, फास्ट फूड खाने की ही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN