Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘गैस-ब्लोटिंग’ समझकर महिलाएं ना इग्नोर करें 6 दिक्कतें, ओवरियन कैंसर का हो...

‘गैस-ब्लोटिंग’ समझकर महिलाएं ना इग्नोर करें 6 दिक्कतें, ओवरियन कैंसर का हो सकती हैं लक्षण

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अचानक से पेट में गैस बनने लगी या फिर कब्ज होने लगा और बार-बार ऐसी समस्याएं होना शुरू हो गई हैं तो इसे इग्नोर ना करें। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक ये 6 लक्षण ओवेरियन कैंसर के हो सकते हैं।

खाने के बाद एसिडिटी बनना, कब्ज होना या फिर जल्दी से पेट भर जाना ये सारी दिक्कतें जैसे ही महिलाओं को महसूस होती हैं तो कभी वो इसे खाने की गलती मानती हैं तो कभी पीरियड्स और कई बार तो उन्हें लगता है कि स्ट्रेस की वजह से ऐसा हो रहा। लेकिन इन सब के साथ एक और रिस्क जो होता है, वो है ओवेरियन कैंसर। बेहद साधारण से दिखने वाले लक्षण ओवेरियन कैंसर की शुरुआत हो सकते हैं। जिन्हें अनदेखा करना बीमारी को गंभीर बना सकता है।

द नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक ओवेरियन कैंसर के शुरुआत में कोई लक्षण नहीं होते या बहुत कम होते हैं, जिसमे पेट के निचले हिस्से में सूजन या दर्द, ब्लोटिंग, खाने में दिक्कत, बहुत जल्दी पेट भरा महसूस होना, यूरिन इमरजेंसी और कब्ज जैसे लक्षणहो सकते हैं।

कई बार साधारण नहीं होती ब्लोटिंग

ब्लोटिंग होना बहुत ही साधारण है। भारी खाना खाने के बाद, पीरियड्स के दौरान या फिर कब्ज की वजह से ब्लोटिंग होजाती है। लेकिन जब लगातार एब्डॉमिनल एरिया में सूजन हो या फिर बिना किसी खास कारण के पेट भरा महसूस हो रहा। कुछ महिलाएं अपने कपड़ों को अचानक से कमर के पास टाइट महसूस करने लगें या फिर बार-बार ब्लोटिंग की समस्या हो, तो ये लक्षण ओवेरियन कैंसर के हो सकते हैं। ओवेरियन कैंसर के लक्षण और ट्रीटमेंट बताते हैं कि पेट में सूजन, प्रेशर और ब्लोटिंग बार-बार महसूस होना कैंसर के लक्षण होते हैं। हालांकि कई बार ये बिना कैंसर के भी दिक्कतें हो सकती हैं।

थोड़ा खाना खाते ही पेट भर जाता है

थोड़ा सा खाना खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है, ये समस्या बड़े ही आसानी से पाचन की दिक्कत लगती है लेकिन ये कई दूसरी समस्या की शुरुआत भी हो सकती है। जैसे बार-बार आपको ऐसा ही महसूस होता है और ब्लोटिंग के साथ पेट के निचले हिस्से में दिक्कत लगती है, भूख घट गई है तो फौरन इस समस्या पर ध्यान दें क्योंकि नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक खाने में दिक्कत और पेट भरा महसूस होना ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।

कब्ज, पेल्विक पेन और बार-बार यूरिन

ओवेरियन कैंसर में कई बार महिलाओं को पेल्विक मसल्स में प्रेशर फील होता है, एब्डॉमिनल एरिया में दर्द होता है, कब्ज होने लगती है और डायरिया हो जाता है। साथ ही बार-बार यूरिन जाने की जरूरत महसूस होती है। वैसे तो ये यूरिन इंफेक्शन और गट हेल्थ से जुड़ी हो सकती है। लेकिन ये सारी दिक्कतें ओवेरियन कैंसर के लक्षणों में भी शामिल की गई हैं।

सही लक्षणों को सही समय पर पहचानना है जरूरी

अब किसी महिला को एक दो बार ब्लोटिंग या कब्ज हो गई तो उसे घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि ये सारे लक्षण कई समस्या के हो सकते हैं। लेकिन जब कोई नया लक्षण बार-बार लौट कर आ रहा हो और हफ्तों तक रहे या फिर साथ में पेट दर्द या पेल्विक में चेंज हो तो सावधान रहें।

दरअसल, ओवेरियन कैंसर का कोई एक कंफर्म लक्षण नहीं है। लेकिन फिर भी गैस, एसिटिडी जैसे होने वाले अचानक डिसकंफर्ट को इग्नोर ना करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN