Home - Sennheiser के नए हेडफोन और ईयरबड्स लॉन्च, 57 घंटे तक की बैटरी,...

Sennheiser के नए हेडफोन और ईयरबड्स लॉन्च, 57 घंटे तक की बैटरी, ANC और Dolby Atmos से लैस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

म्यूजिक सुनने के लिए प्रीमियम हेडफोन या TWS खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Sennheiser ने भारत में अपनी नई Momentum 5 Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Momentum 5 वायरलेस हैडफोन और Momentum TWS 5 ईयरबड्स पेश किए हैं। दोनों प्रोडक्ट में बेहतर साउंड के साथ Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। खास बात यह है कि नए ओवर-ईयर हेडफोन में 57 घंटे तक की बैटरी मिलती है और इसकी बैटरी यूजर खुद बदल सकता है क्योंकि इसमें Replecable बैटरी का ऑप्शन है।

भारत में Sennheiser Momentum 5 की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स

दोनों डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इनकी सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे, जिनमें 5,990 रुपए कीमत वाला Sennheiser BTD 600 Bluetooth USB Dongle शामिल है।Momentum 5 Wireless हेडफोन की कीमत 39,990 रुपए है और इसे Black तथा Denim कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं Momentum True Wireless 5 की कीमत 29,990 रुपए है और यह Graphite, Cream, Copper, Denim और Lavender कलर में उपलब्ध होगा।

Sennheiser Momentum 5 Wireless हेडफोन और ईयरबड्स

Sennheiser Momentum 5 Wireless हेडफोन ANC ऑन होने पर 57 घंटे तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Sennheiser के अनुसार सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 7 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। हेडफोन को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं। इसमें एक खास फीचर इसकी Replaceable Battery है। आमतौर पर वायरलेस हेडफोन की बैटरी समय के साथ कमजोर होने पर यूजर को सर्विस सेंटर या नए डिवाइस की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन Sennheiser ने इसमें यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी दी है।

कंपनी के मुताबिक बैटरी को जरूरत पड़ने पर बदला जा सकता है। इससे हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। कंपनी ने इसी तरह Momentum True Wireless 5 ईयरबड्स में भी यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी दी है।हेडफोन में Sennheiser ने 8 माइक्रोफोन वाला Hybrid Adaptive ANC सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि नया ANC, पिछले Momentum 4 की तुलना में मिडरेंज फ्रीक्वेंसी में शोर को 3 गुना तक ज्यादा कम कर सकता है। जैसे फ्लाइट, मेट्रो, ऑफिस या सड़क पर यात्रा करते समय यूजर आसपास के शोर को कम करके म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।

इसके अलावा हेडफोन में Transparency Mode भी दिया गया है। इसके जरिए जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाजों को सुना जा सकता है, यानी बातचीत करने या सड़क पार करते समय हेडफोन उतारने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही हेडफोन में 3D Dolby Atmos Spatial Audio दिया गया है। इसका मकसद म्यूजिक, फिल्मों और दूसरे कंटेंट को ज्यादा इमर्सिव साउंड देना है।

Sennheiser Momentum ईयरबड्स के फीचर्स

यह ईयरबड्स उन लोगों के लिए है जिन्हें बड़े हेडफोन के बजाय कॉम्पैक्ट ईयरबड्स पसंद हैं। इसमें Dolby Atmos 3D Sound और Hybrid Adaptive ANC भी दिया गया है। ईयरबड्स में Natural Transparency Mode भी है। इसके अलावा कंपनी ने माइक्रोफोन सिस्टम को बेहतर किया है और AI Speech Enhancement दिया है, जिसका इस्तेमाल कॉल के दौरान आवाज को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। MOMENTUM 5 Wireless में Bluetooth 5.4 दिया गया है। कंपनी ने इसमें ऑन-हेड डिटेक्शन, टच कंट्रोल और डिवाइस के बीच आसान स्विचिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN