Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना बेसन ना चना दाल, फिर भी क्रिस्पी बनेंगे बटाटा वड़ा, नोट...

ना बेसन ना चना दाल, फिर भी क्रिस्पी बनेंगे बटाटा वड़ा, नोट कर लें कमाल की रेसिपी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बटाटा वड़ा तो कई बार खाया और बनाया होगा लेकिन क्या कभी मूंग दाल से बनाए  हैं बटाटा वड़ा, वो भी क्रिस्पी। तो नोट कर लें ये आसान सी कमाल की रेसिपी, जो आपके काम आएगी।

शाम के नाश्ते के लिए हर दिन कुछ अलग खाने की डिमांड हो तो एक दिन ये मूंग दाल वाले बटाटा वड़ा बनाकर जरूर ट्राई करें। वैसे तो बेसन के घोल में लिपटे बटाटा वड़ा तो काफी बार खाए और बनाए होंगे। लेकिन इसके स्वाद में ट्विस्ट देना है तो इन्हें मूंग दाल के साथ बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में लाजवाब लगते हैं और रेगुलर वाले बटाटा वड़ा से भी अलग भी होते हैं। तो इस बार जब शाम के नाश्ते में सब डीप फ्राईड स्नैक्स की डिमांड करें तो मूंग दाल में बने इन वड़ों को खिलाएं। वैसे मजेदार बात है कि आप इन्हें अप्पम पैन में जीरो ऑयल में भी कुक करके बना सकती हैं। तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

मूंग दाल वाले बटाटा वड़ा की सामग्री

एक कप भीगी मूंग दाल

हींग

हल्दी पाउडर

एक चम्मच चावल का आटा

आधा किलो उबले आलू

हरी मिर्च

लहसुन आट से दस

दो इंच अदरक का टुकड़ा

जीरा, राई, हींग तड़के के लिए

नमक स्वादानुसार

धनिया की पत्तियां

करी पत्ता

पानी

मूंग दाल वाले बटाटा बड़ा बनाने की रेसिपी

  • मूंग की दाल को धोकर अच्छी तरह से भिगो दें। टाइम है तो रातभर या फिर गर्म पानी में एक घंटा भिगोने से भी दाल अच्छी तरह से फूल जाती है।
  • फिर आलूओं को धोकर उबाल लें।
  • फिर इन्हें ठंडा करके छील लें।
  • अब एक मसाले का पेस्ट तैयार करें। मिक्सी के छोटे जार में लहसुन की आठ के दस कलियां, चार से पांच हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा लें।
  • साथ में आधा चम्मच जीरा डालकर इसे पीस लें।
  • ध्यान रहे पीसने के लिए पानी का इस्तेमाल ना करें। अगर आपके पास इमामदस्ता है तो उसमे भी इस पेस्ट को अच्छी तरह से कूटकर तैयार किया जा सकता है।
  • अब कड़ाही में तेल डालें और तेल गर्म होते ही राई चटकाएं।
  • फिर इस अदरक-मिर्च-जीरे के पेस्ट को डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
  • हल्दी नमक, धनिया पाउडर डालकर चलाएं और फिर आलूओं को मैश करके इसमे डाल दें।
  • मैश किए हुए आलूओं को अच्छी तरह से भूनकर साइड में रख दें।
  • अब भीगी हुई मूंग की दाल को मिक्सर जार में पीस लें। पीसने के दौरान पानी की मात्रा बहुत कम रखें।
  • मूंग दाल को पीसने के बाद उसमे नमक, हल्दी डालें। साथ ही दो चम्मच चावल का आटा डाल दें।
  • अब आलू के पेस्ट को हाथों में लेकर छोटे बॉल्स बनाएं।
  • गैस पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और गर्म होने के बाद
  • फिर इन आलू के बॉल्स को दाल के पेस्ट में डिप करें और गर्म तेल में डालें।
  • गोल्डन होने तक पकाएं और गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें।
  • अगर आपको जीरो ऑयल कुकिंग करनी है तो अप्पम पैन में दाल के बैटर में डिप बॉल्स को रखें और ऊपर से तेल थोड़ा-थोड़ा ग्रीस करें।
  • बस ढंककर उलट-पलट कर पकाएं और बस बन गया टेस्टी मूंग दाल वाला वड़ा। वैसे ये वड़ा टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होगा। बस शाम के नाश्ते में इसे बनाएं और टेस्ट बदलना है तो इस वड़ा पाव की तरह पाव के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN