Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है उसे…, Gen Z से मांगा सपोर्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/sunita_1790332468116_qKz7_1790332485161_4RRT_7acc9dcf-70ad-4bf3-9131-34e1b7e42258_1Ujz.png

Sunita Ahuja Govinda Controversy: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने पति गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भुवनेश्वर पहुंची हैं। उन्होंने काली माता के दर्शन करने से पहले मीडिया से बात की। उन्होंने एक बार फिर गोविंदा की को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मेरे भी जीवन में जो राक्षस हैं, माता रानी उनका नाश करे।’ इतना ही नहीं, उन्होंने Gen Z और महिलाओं से सपोर्ट भी मांगा है।

पढ़िए सुनीता आहूजा ने अब क्या कह दिया

सुनीता ने कहा, ‘मैं सुनीता हूं, मैं आज आई हूं भुवनेश्वर, काली माता रानी का दर्शन करने। आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे भी जीवन में जो राक्षस हैं, तो मैं माता को बोलने आई हूं कि वह उनका भी नाश करें।’

कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो मेरे लिए लकी…’

सुनीता बोलीं- मैं हाथ जोड़कर बिनती करती हूं कि आप लोग…

सुनीता ने Gen Z से सपोर्ट मांगते हुए कहा, ‘मीडिया में आने के चक्कर में और वो अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं। मैं चाहती हूं, मैं हाथ जोड़कर बिनती करती हूं कि आप लोग इन सब चीजों को सपोर्ट न करें। अगर आपकी घर की बेटी को या बहू को ये सब दिन देखना होता तो आप लोग क्या करते? मैं चाहती हूँ प्लीज आपको मुझे सपोर्ट करें, जितने भी Gen Z बच्चे हों और औरते हों, मुझे सपोर्ट कीजिए। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है, घर मेरा टूट रहा है।’

रियलिटी शो पर गोविंदा का बड़ा बयान! बोले- रानी स्वर्णकार से पहले मैं करिश्मा-रवीना…

सुनीता आहूजा ने काली माता से की यह प्रार्थना

सुनीता ने आगे कहा, ‘मैं चाहती हूं आप सभी महिलाएं, सारे Gen Z बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें। मीडिया से दरख्वास्त करती हूं कि प्लीज इन सब चीजों को आप आगे न बढ़ाएं। आपको मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से यही प्रार्थना हूं करती हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे, वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हो और मैं चाहती हूं मेरे जीवन से संकट हट जाए। जय महाकाली।’

गोविंदा के मुश्किल वक्त पर बोले अनुपम खेर, ‘मैंने उन्हें कॉल किया था और बस इतना कहना चाहता था कि…

गोविंदा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा जाने पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ गया था और फिल्म हिट हुई थी। मैं रवीना टंडन के साथ गया था और मेरी फिल्म हिट हुई थी। यह गुड लक है मेरे लिए। लंबे समय बाद फिर से काम की शुरुआत कर रहा हूं, इसलिए मैंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया। इसमें क्या बड़ी बात है। क्यों इतनी बातें हो रही हैं?’ गोविंदा ने आगे कहा, ‘मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश रची गई है। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे।’

गोविंदा और रानी को गणपति दरबार में साथ देख भड़कीं सुनीता, बोलीं- इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN