Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की मस्ती ना केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है बल्कि दिमाक को भी लाइट बनाकर रखती है। दोस्तों की महफिल में बैठे हों या फिर दोस्तों की ग्रुप चैट हो इन मजेदार जोक्स को भेजकर आप भी जमकर ठहाके लगाएं।
हंसी-मजाक माहौल को खुशनुमा बनाता है। साथ ही लाइफ को थोड़ा आसान बना देता है क्योंकि लगातार काम और परिवार का स्ट्रेस इंसान को नीरस और बोझिल बना देता है। तो अपने व्यवहार को बोरिंग और डल बनाने से अच्छा है कि मजेदार जोक्स के साथ हंसी से गुंजायमान रखें। यहां से पढ़ें फुल मस्ती, मजाकर और ठहाकों से लबरेज फनी जोक्स।
Funny Jokes in hindi
1- सरकारी अस्पताल मतलब जान से जाना
प्राइवेट हॉस्पिटल मतलब जमीन-जायदाद से जाना।
2- पत्नी-हम अपनी शादी की सालगिरह पर फिर से शादी करेंगे
पति- हां, और इस बार हम बिना किसी दबाव के सोच-समझकर जीवनसाथी चुनेंगे।
3- जो कहते हैं ना कि प्यार करके हमें धोखा मिला,
तो उन्हें मैं बता दूं
पागलों जॉब थोड़ी किए थे जो पैसे मिलेंगे।
4- अर्ज किया है
दोस्ती हो या प्यार गहरा होना चाहिए…
बीवी अगर लड़ाकू हो तो पति बहरा होना चाहिए।
5- पैसों में अगर गर्मी ना होती तो एटीएम में कभी एसी नहीं लगी होती।
6- सेल्फी लेने के बाद जो फोटोज आप डिलीट कर देते हो ना….
वहीं आपकी रियल औकात है, बाकी सब तो मोह माया है।
7- पहले बीबीसी सुनने का चलन था
अब बीबी से सुनने का चलन है
सच में समय बदल गया है।
8- सारे मर्द एक जैसे ही होते हैं
यह कहावत एक चीनी महिला ने बनाई थी
जब वहां भीड़ में उसका पति खो गया था।
9- पापी पेट को भरने में उतनी मेहनत नहीं लगती,
जितनी उसको घटाने में लगती है।
10- गांव में जो प्राइमरी सरकारी स्कूल होते हैं..
वो पढ़ाई के लिए कम और बारात ठहरने के ज्यादा काम आते हैं।
11- भारत में आज भी बाइक का माइलेज किलोमीटर से नहीं,
दिनों से नापा जाता है, अभी परसों ही भरवाया था इतनी जल्दी खत्म।
12- ‘देख लूंगा तुझे’
ये वो अचूक भारतीय डायलॉग है
जो बुरी तरह से कुटाई होने के बाद भी आपके सम्मान को जिंदा बनाए रखता है।
13- बहुत सालों के बाद वैज्ञानिकों ने खोज ही निकाला कि…
फलाना, ढेकाना को अंग्रेजी में etc कहते हैं।
14- एक शराबी छत से नीचे गिर गया,
सब लोग आए और पूछने लगे क्या हुआ?
शराबी-पता नहीं भाई…
मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं।
15- गले में खिच-खिच हो तो विक्स ली जाती है।
और, जिंदगी में खिच-खिच हो तो व्हिस्की।
16- ग्राहक- भाई , तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी.
नाई- चिंता मत कीजिए , मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा!
17- जज आरोपी से- तुम पर आरोप है कि तुमने 16 साल तक अपनी बीवी को डरा-धमकाकर रखा.
आरोपी- वो असल में…, सर…!
जज- सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है, तरीका बता…
18- एक व्यक्ति पहली बार अकेला हेलिकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था .
500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते -उड़ते अचानक हेलिकॉप्टर नीचे आ गिरा.
ट्रेनर ने पूछा -क्या हुआ ?
बोला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी, मैंने पंखे बंद कर दिए थे बस।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




