Source :- LIVE HINDUSTAN
घर में कई बार छोटे एक्सीडेंट होते हैं और शरीर जल जाता है। कभी गर्म चाय तो कभी गर्म तेल के छींटे पड़ जाते हैं। लेकिन इन जले हुए पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? अगर नहीं पता तो डॉक्टर से जानें कौन से घरेलू नुस्खे ना आजमाएं।
घर में जल जाना कॉफी कॉमन समस्या है। कभी ज्यादा तो कभी कम अक्सर लोग किचन के काम करते वक्त हाथों को जला ही लेते हैं। जिसकी वजह से जलन,रेडनेस, छाले पड़ जाते हैं और कई बार तो स्किन भी उधड़ जाती है। जलने से ज्यादा समस्या कई बार तब बढ़ जाती है घरेलू नुस्खे ट्राई करने लगते हैं। जबकि जलने के बाद कुछ मिनट बेहद खास होते हैं क्योंकि हर जले का इलाज अलग होता है औ इन्हीं शुरुआती मिनटों में सही फर्स्ट एड की जरूरत होती है। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूणा रमेश ने जलने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए, कौन सी फर्स्ट एड का यूज करना चाहिए इस बारे में बताया। तो चलिए जानें आखिर जल जाने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।
अगर गरम तेल के छींटे पड़ गए हों
किचन में पूड़ी, पकौड़ी तलते वक्त गरम तेल के छींटे पड़ जाते हैं और स्किन बिल्कुल लाल हो जाती है, साथ ही जलन और दर्द होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर कहती हैं कि सबसे पहले आग के पास से अफेक्टेड एरिया को हटाएं और उसे नल के बहते ठंडे पानी के नीचे लगातार 20 मिनट तक रखें। जले के आसपास से चूड़ी, अंगूठी, घड़ी जैसी चीजों को हटा दें, जो वहां पर टाइट हो रही हो। अब उस जगह को ठंडा करने के बाद किसी साफ पतले कपड़े से ढंके जो चिपके नहीं। अगर छाले निकल आए हैं तो उन्हें फूटने से बचाएं।
बच्चे पर गर्म चाय गिर गई
अगर बच्चे पर गर्म चाय गिर गई खासतौर पर सीने और बाजुओं पर तो तुरंत उस एरिया को ठंडे नल के पानी से धोएं। वहीं 20 मिनट तक और फिर मेडिकल इमरजेंसी लें। बच्चों की स्किन नाजुक होती है और थोड़ा सा गर्म भी उन्हें जला सकता है।
भाप से जल जाए
कई बार किचन में प्रेशर कुकर खोलते वक्त उसके भाप से जल जाते हैं। सीधे स्टीम चेहरे पर लगती है और जलन होने लगती है। तो गर्माहट से हटें और चेहरे को और प्रभावित एरिया को ठंडे नल के पानी से धोएं। और अगर सूजन, जलन, सांस लेने में दिक्कत हो रही तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
छाले को फोड़ने की गलती ना करें
जलने के बाद स्किन पर अगर छाले उभर आए हैं तो इन्हें बचाना जरूर होती है। ये स्किन टिश्यू होते हैं जिनके हटने पर अंदर इंफेक्शन होने का डर रहता है और घाव जल्दी नहीं सूखता। वहीं बने हुए छाले बिना दर्द के धीरे-धीरे सूख जाते हैं।
कौन से घरेलू नुस्खे ना अपनाएं
जल जाने के फौरन बाद काफी सारे लोग घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। लेकिन ये नुस्खे आपके जख्मों को खराब कर सकते हैं। अगर छाला पड़ गया है या स्किन उधड़ गई है तो उस जगह पर गलती से भी टूथपेस्ट, हल्दी, नमक या घी जैसी चीजों को ना लगाएं। वहीं अगर स्किन केवल लाल है और जलन हो रही तो उस जगह पर हल्के ऑइंटमेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




