Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार The Paradise BO Day 2: ‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान,...

The Paradise BO Day 2: ‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान, बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड, इन 5 फिल्मों को चटाई धूल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/The_Paradise_Box_Office_Day_2_1790364190522_xeWl_1790364205739_3jtH_be16bcdf-0862-4fb2-8222-c98c767245a8_dUIq.jpg

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे।  

The Paradise Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में तेलुगु मूवी ‘द पैराडाइज’ कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की। ऐसे में अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने शुक्रवार को कितना कमाया?

दूसरे दिन धड़ाम हुई ‘द पैराडाइज’

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जो काफी हैरान करने वाले हैं। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने शुक्रवार को 14.90 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 61.15 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई

‘द पैराडाइज’ तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 3.65 करोड़ रुपये, तेलुगु में 56.10 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।

दूसरे दिन भी बनाया नया रिकॉर्ड

बता दें नानी की ‘द पैराडाइज’ ने दूसरे दिन भी नया रिकॉर्ड बनाया। नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने इंडिया में कमाई के मामले में 2026 की तेलुगु की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है। देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों की लिस्ट…

1. पेद्दी 244.27 करोड़
2. मना शंकर वारा प्रसाद गारू 218.47 करोड़
3. इरुमुडी 174.45 करोड़
4. द राजा साब 146.04 करोड़
5. उस्ताद भगत सिंह 72.38 करोड़
6. मां इंटि बंगारम 62 करोड़
7. द पैराडाइज 61.15 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू 53.9 करोड़
9. लेनिन 49.31 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी 38.31 करोड़

‘द पैराडाइज’ के बारे में

‘द पैराडाइज’ फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। ‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN