Home LIFESTYLE NEWS HINDI रात की बची हुई दाल आएगी बड़े काम! इन 7 स्मार्ट हैक्स...

रात की बची हुई दाल आएगी बड़े काम! इन 7 स्मार्ट हैक्स से दोबारा करें इस्तेमाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रात की दाल बच गई है तो दोबारा गर्म कर के खाने के बजाए ये हैक्स ट्राई करें। सुबह के नाश्ते से ले कर हल्की भूख के लिए ये स्नैक्स मिनटों में बनाकर तैयार किए जा सकते हैं। यहां हम आपके साथ 7 स्मार्ट और जीरो वेस्ट हैक्स शेयर कर रहे हैं।

हर घर में थोड़ी बहुत दाल तो बच ही जाती है। इस बची हुई दाल का क्या करें, ये अक्सर समझ ही नहीं आता। बहुत से लोग इसे दोबारा गर्म कर लेते हैं लेकिन ये खाने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। बच्चे तो रात की दाल सुनते ही मुंह बना लेते हैं। ऐसे में ये छोटे-छोटे हैक आपके बड़े काम आने वाले हैं। बची हुई दाल सिर्फ गर्म कर के खाने के बजाए उसे नया स्वाद भी दिया जा सकता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस बची हुई दाल को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें और बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाएगा, जिसमें प्रोटीन भी भरपूर होगा। तो चलिए फटाफट से बची हुई दाल से जुड़े हैक जान लेते हैं।

बची हुई दाल इस्तेमाल करने के 7 स्मार्ट हैक

हैक 1- आटे में दाल मिलाकर बनाएं मसाला पराठा

रात की दाल बच गई है तो सुबह उसके पराठे बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए आप आटे में दाल मिलाकर गूंथ सकते हैं। साथ में चाहें तो थोड़ी प्याज और कुछ बेसिक मसाले मिला लें। इन्हें देसी घी लगाकर सेंक लें, बहुत ही टेस्टी और प्रोटीन रिच मसाला पराठा बनकर तैयार होता है।

हैक 2- बेसन मिलाकर हेल्दी दाल चीला बनाएं

बची हुई दाल में बेसन मिलाकर एक बैटर तैयार करें। इससे आप टेस्टी और प्रोटीन रिच चीला बनाकर तैयार कर सकते हैं, जो नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है। चाहें तो इसमें थोड़ा सा हरा धनिया, कटी हुई प्याज और टमाटर भी मिला लें, बहुत ही फिलिंग चीला बनता है।

हैक 3- फटाफट बनाएं क्रिस्पी ब्रेड रोल

बची हुई दाल को थोड़ा सा पकाकर गाढ़ा कर लें। अब इसे ब्रेड में भरकर अच्छे से रोल करें। तवे पर थोड़ा सा बटर या घी लगाकर इस रोल को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते के लिए ये परफेक्ट है।

हैक 4- दाल में बेसन मिलाकर बनाएं क्रिस्पी पकौड़े

कुछ टेस्टी खाने का मन है तो बची हुई दाल से आप पकौड़े भी बना सकते हैं। इसके लिए बेसन में दाल मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियां भी मिला सकते हैं। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट स्नैक तैयार है।

हैक 5- क्रिस्पी कटलेट्स बनाकर तैयार करें

कुरकुरे कटलेट्स बनाने के लिए रात की बची हुई दाल में बेसन, उबले हुए आलू, कटी हुई प्याज, बेसिक मसाले और ब्रेड क्रंब्स मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इसे तवे पर हल्के तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। चाहें तो तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

हैक 6- बची हुई दाल का ढोकला ट्राई करें

बची हुई दाल में बेसन, थोड़ी सी सूजी, दही और मसाले मिलाकर एक गाढ़ा सा बैटर तैयार करें। लास्ट में थोड़ा सा ईनो मिलाकर स्टीम करने रखें। करीब 15-20 मिनट में स्पंजी और सॉफ्ट ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा। ऊपर से राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाकर सर्व करें।

हैक 7- दाल से बनाएं फ्रेश सांभर

बची हुई दाल में थोड़ा सा सांभर मसाला और खूब सारी सब्जियां डालकर पका लें। बहुत ही टेस्टी और हेल्दी सांभर बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप चावल के साथ खा सकते हैं या फिर इडली वगैरह के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN