Home rss business hindi DA hike: 64% डीए होने पर कर्मचारियों को हर महीने कितने रुपये...

DA hike: 64% डीए होने पर कर्मचारियों को हर महीने कितने रुपये का फायदा? समझें पूरा कैलकुलेशन

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारी इस समय जुलाई से मिलने वाले महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रीयल वर्कर्स (AICPI-IW) डाटा के अनुसार इस बार डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, अब तक केंद्र सरकार की तरफ से डीए को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में इस समय सिर्फ अटकलों का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं अगर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ता है तो आपकी सैलरी में कितना असर दिखेगा?

जल्द डीए ऐलान की हो रही है मांग

कनफडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एप्लॉयी एंड वर्कर्स ने सरकार से जल्द डीए/डीआर की घोषणा करने का आग्रह किया है। इस बार का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जुलाई से प्रभावी रहेगा। कन्फेरेशन ने कहा है कि डीए और डीआर जनवरी 2026 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। संस्था ने कहा है कि जुलाई 2023 में डीए 46 प्रतिशत था। जनवरी 2024 में यह 50 प्रतिशत हो गया। जुलाई 2024 में डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ। जनवरी 2025 में बढ़कर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता पहुंच गया। जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा। जिसके बाद यह 58 प्रतिशत हो गया। इसके बाद आखिरी बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अगर 4 प्रतिशत डीए हुआ तो कर्मचारियों को कितना फायदा?

DA का कैलकुलेशन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर केंद्रित होता है। मान लीजिए जिन कर्मचारियों का बेसिक पे इस समय 18000 रुपये है। और उनको 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। ऐसे में उनकी कुल सैलरी में महंगाई भत्ता का हिस्सा 10,800 रुपये होगा। वहीं, 64 प्रतिशत डीए होने की स्थिति में इन कर्मचारियों को 720 रुपये का फायदा होगा। जिसके बाद उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 11520 रुपये हो जाएगा।

जिन कर्मचारियों का बेसिक पे इस समय 44900 रुपये है। उनका महंगाई भत्ता 26940 रुपये से बढ़कर 28736 रुपये हो जाएगा। यानी कर्मचारियों को हर महीने 1796 रुपये का फायदा मिलेगा। वहीं, जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 56100 रुपये होगा। उनको हर महीने 2244 रुपये का फायदा मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN