Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/swara_bhasker_shehzad_poonawala_27_09_1790502248167_g2h4_1790502248373_30Ga_7d08b5ce-21e8-4960-8e14-1c19b6aeb0b1_Cfdi.pngRise and Fall में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पहले एपिसोड से ही स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तनाव देखने को मिल रहा है।
राइज एंड फॉल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले एपिसोड से ही स्वरा भास्कर और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच तनाव साफ नजर आ रहा है। शहजाद और स्वरा की सोशल मीडिया लड़ाई अब दर्शकों को राइज एंड फॉल में देखने को मिल रही है। राइज एंड फॉल के दूसरे एपिसोड में स्वरा और शहजाद के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ये बहस इतनी बढ़ गई कि स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को मर्यादा में रहने की सलाह दी।
वीरेंद्र सहवाग का शहजाद पर तंज
दूसरे एपिसोड में होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने जब शहजाद से पूछा कि वो सोशल मीडिया पर स्वरा के बारे में इतना कुछ बोलते हैं, लेकिन यहां तो वो कुछ बात ही नहीं कर रहे हैं। इस बात पर शहजाद पूनावाला एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर एक के बाद एक तंज कसने लगे।
शहजाद पूनावाला के ‘फिल्मी डायलॉग’
शहजाद ने कहा, “मेरा स्वर दबाने वाला कोई माई का लाल अभी तक पैदा नहीं हुआ है। पर ये बात जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं। मैं, मांगोगे दूध तो दूंगा खीर। करोगे उंगली तो शब्दों से दूंगा चीर।”
शहजाद की बात सुनकर वीरेंद्र ने उनसे कहा कि आप फिल्मी डायलॉग मार रहे हो। इस पर उन्होंने कहा कि ये फिल्मी डायलॉग नहीं उनके जीवन के वसूल हैं। वो विचारों से डगमगाते नहीं हैं। शहजाद ने कहा- किसी के बाप का खाकर नहीं आए हैं और इसलिए किसी को लगता है कि जो अपना एलीटपना लेकर आए हैं, पहचान और विचार लेकर आए हैं, वो अपने घर पर रखें। अगर जवाब दोगे तो जवाब मिलेगा। फिर चाहे जहां भेजना हो भेज दो। मैं लड़ने से पीछे हटता नहीं।
स्वरा पर शहजाद पूनावाला ने कसा तंज
शहजाद ने फिर कहा कि आपने मेरी टीवी डिबेट देखी होंगी। इस पर होस्ट ने कहा कि काश मैंने टीवी डिबेट्स आपकी देखी होतीं। वीरेंद्र सहवाग की बात सुनकर स्वरा भास्कर हंसने लगीं। स्वरा की हंसी पर शहजाद ने कहा- मैं ऐसे लोगों को नजरअंदाज करता हूं। वो नजरअंदाज होने की आदी हैं। आपने देखा नहीं है वीडियो (2019 अर्पिता खान के घर गणपति विसर्जन)। नीचे देखिए शहजाद किस वीडियो के बारे में कर रहे थे बात।
स्वरा भास्कर का तीखा पलटवार
शहजाद जब अपनी बात रख रहे थे, स्वरा के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्हें शहजाद की बातें खराब लग रही हैं। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा- इग्नोर का मतलब क्या होता है, भाव नहीं देना। जब से शो का ऐलान हुआ है तब से 36 ट्वीट कर दिए हैं, तीन-चार वीडियो बना दिए हैं। 50 हजार पता नहीं मैसेज ये वो। अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, इनकी टीम मुझे पता नहीं कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है। आप स्वरा को बेसमेंट में पहुंचाने के लिए 75 हजार दो।
‘मेरे पति को 32 की उम्र में टिकट तो मिल गई थी’
स्वरा की इस बात का जवाब शहजाद ने ये कहकर दिया कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे। चाहे हमारे खिलाफ हो या नहीं। स्वरा ने कहा- सर गेम है ये, चुनाव नहीं। यहां से इनका राजनीतिक करियर उज्ज्वल नहीं होने वाला है। शहजाद इस बात पर बोलते हैं- मेरी चिंता मत कीजिए, आप अपने पति को जिता दीजिए। इसपर स्वरा वीडियो बाइट में कहती हैं- भाई मेरे पति को 32 की उम्र में टिकट तो मिल गई थी। तुम दो दर-दर भटकते रहते हो टिकट के लिए। अब इस गेम शो में भी तुम अपनी उधर की चीजें चमकाने की कोशिश कर रहे हो।
स्वरा बोलीं- मर्यादा में रहो
इसके बाद स्वरा शहजाद पर और ज्यादा भड़क जाती हैं और कहती हैं- मैं न बहुत कुछ जानती हूं इनके बारे में जो यहां पर बोलने से स्तर काफी गिर जाएगा, जिस स्तर के ये आदी हैं तो प्लीज मेरे से मत बोलिए। स्वरा की बात सुनकर वीरेंद्र कहते हैं- पहले दिन तो मर्यादा में रहिए। इसपर स्वरा भी शहजाद पूनावाला को मर्यादा में रहने की सलाह देती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




