Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall 2: शो में धार्मिक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मेकर्स...

Rise and Fall 2: शो में धार्मिक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मेकर्स ने इस कंटेस्टेंट को निकाला बाहर?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/Rise_And_Fall_1790496130500_5s6H_1790496135496_icJ5_f5320160-9ddd-49c5-96bd-652cd729ce08_3Did.jpg

Rise and Fall 2: सीजन की शुरुआत में ही हो गया बवाल। मेकर्स ने इस कंटेस्टेंट को धार्मिक टिप्पणी करने के बाद दिखाया बाहर का रास्ता।

रियलिटी टीवी शो ‘राइज एंड फॉल’ की धमाकेदार शुरुआत के बाद एक्शन का मीटर काफी ऊपर जाता दिखाई पड़ा। दूसरे सीजन की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट सिवेट तोमर को बाहर कर दिए जाने की खबर है। सिवेट का पहले प्रियंका चाहर चौधरी के साथ झगड़ा हुआ, और फिर वह शहजाद पूनावाला से भिड़ गए। खबरों की मानें तो सिवेट की उनके को-कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ काफी तीखी नोकझोंक हुई। धीरे-धीरे दोनों की तूतू-मैंमैं हाथापाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं सिवेट ने कथित तौर पर शहजाद के बारे में राजनैतिक और धार्मिक टिप्पणी भी कर दी।

माहौल बिगड़ता देख लिया एक्शन

शो का माहौल जरूरत से ज्यादा बिगड़ता देख मेकर्स ने सख्त एक्शन लिया और सिवेट तोमर को बाहर कर दिया। वीरेंद्र सहवाग होस्टेड रियलिटी टीवी शो का यह दूसरा सीजन है और शुरुआत में ही यह सख्त एक्शन लिया गया है। साफ है कि शो में मेकर्स लिमिट्स क्रॉस किया जाना बिलकुल बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद मेकर्स ने सभी खिलाड़ियों को धर्म और राजनीति के मुद्दे पर चर्चा नहीं करने की हिदायत दी है। बता दें कि शो का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा था, अब इस शो का दूसरा सीजन सुर्खियों में बना हुआ है।

इस सीजन में आए कौन से सेलेब्स

बात करें कंटेस्टेंट लिस्ट की तो इस सीजन में करण पटेल, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, राज ग्रोवर और शहजाद पूनावाला समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शा का हाल ही में प्रीमियर हुआ है और ऑडियंस का इसके बारे में रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव रहा है। पहले एपिसोड में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की बहस ऑडियंस के बीच चर्चा का विषय रही। वीरेंद्र सहवाग इस शो के होस्ट हैं जो कि अलग तरह से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

क्या शो में वापस आएंगे सिवेट?

एक तरफ सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस है, वहीं दूसरी तरफ सहवाग भी ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने सेलेब्रिटीज की पूरी फौज लेकर आ गए हैं। दूसरे सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है और ऑडियंस इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी दे रही है, लेकिन शो के लिए बढ़िया टीआरपी लाने वाले सिवेट को क्या मेकर्स शो में वापस लाएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN