Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गुस्से में रणबीर कपूर! पपराजी को दिखाई उंगली, कहा- बहुत बोल रहा...

गुस्से में रणबीर कपूर! पपराजी को दिखाई उंगली, कहा- बहुत बोल रहा है तू

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/ranbir_kapoor_27_09_1790506348822_joKr_1790506352226_6KcL_50030b1e-074a-4ad7-be2d-a6dd7c668c0e_LbDI.png

Ranbir Kapoor Viral Video: रामायण एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर पपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 

रामायण का एक प्रमोशनल इवेंट शनिवार को मुंबई में हुआ। इस इवेंट के बाद रणबीर कपूर अपने लव एंड वॉर को-स्टार विकी कौशल, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ डिनर पर गए। इस डिनर के बाद एक्टर जब बाहर निकले तो वो पैप्स पर भड़क गए। रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रणबीर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और विकी कौशल एक रेस्तरां से बाहर आते हैं।

रणबीर बोले- बहुत बोल रहा है तू

बाहर पैप्स की भीड़ होती है। पहले तो स्टार्स पोज करते हैं। इसके बाद जब रणबीर वहां से निकल रहे होते हैं कि तभी पैप्स में से कोई एक बार-बार रणबीर को बुला रहा होता है। इसके बाद, रणबीर कपूर पैप्स पर भड़क जाते हैं। रणबीर उस पपराजी की तरफ मुड़ते हैं, उसे उंगली दिखाते हुए बोलते हैं- बहुत बोल रहा है तू।

लव एंड वॉर से आलिया, रणबीर और विकी कौशल का लुक रिवील

रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर के तीन पोस्टर रिलीज हो गए हैं। एक पोस्टर में रणबीर कपूर का, दूसरे में आलिया और तीसरे में विकी कौशल का लुक रिवील किया गया है। फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज होने के बाद ये पहली बार था जब तीनों सितारों को साथ में देखा गया।

रामायण इवेंट में मिस्टर बीस्ट

रणबीर कपूर की इस साल रामायण का पहला पार्ट रिलीज होगा। फिल्ममेकर्स अभी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को फिल्म का एक इवेंट हुआ। इस इवेंट में अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने भी शिरकत की।

रामायण के इवेंट में देरी से पत्रकारों में नाराजगी

हालांकि, कल मुंबई में हुए इस इवेंट में वहां पहुंचे पत्रकार फिल्ममेकर्स से नाराज हो गए। दरअसल, रामायण का ये इवेंट दोपहर 1:30 बजे शुरू होना था। मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए थे, लेकिन प्रेस मीट के लिए दो घंटे से अधिक समय तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, जिससे वहां मौजूद पत्रकारों में भारी नाराजगी फैल गई।

रणबीर बोले- आप लोगों को जाना है तो चले जाओ

इवेंट में हुई देरी पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो पब्लिसिटी टीम ने कह दिया कि जो इंतजार नहीं कर सकते हैं, वो जा सकते हैं। पत्रकारों को पब्लिसिटी टीम का ये जवाब पसंद नहीं आया। पत्रकारों में गुस्सा और बढ़ गया जब रणबीर कपूर ने भी कहा- आप लोगों को जाना है तो चले जाओ।

रामायण के इवेंट में क्यों हुई देरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में मिस्टर बीस्ट को आना था। इवेंट में पहुंचने में मिस्टर बीस्ट को देरी हुई जिस वजह से पूरे इवेंट का शेड्यूल बिगड़ गया। इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने स्टेज पर प्रतीकात्मक रूप से शिव धनुष उठाया। रवि दुबे ने भी स्टेज पर रखा धनुष उठाया। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर मिस्टर बीस्ट को भगवान राम के महत्व को भी समझाया।

रामायण के दो पोस्टर हुए रिलीज

इस इवेंट के बाद रामायण के दो पोस्टर भी सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए। पहले पोस्टर में राम (रणबीर कपूर), सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) नजर आए। वहीं, दूसरे पोस्टर में रावण (यश) के लुक को पूरी तरह से रिवील किया गया। रावण वाले पोस्टर में उनकी लंका की झलक देखने को भी मिली।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN