Home rss world hindi ‘ऐसे वापस मत जाना, वरना…’; पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान महिला पत्रकार...

‘ऐसे वापस मत जाना, वरना…’; पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान महिला पत्रकार को धमकाया?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि तालिबान के लिए पाकिस्तान का क्या संदेश है और क्या वह अफगान महिलाओं को लेकर नीतियां बदलने को कहेगा।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर दिया गया जवाब विवादों में आ गया है। पत्रकार ने पाकिस्तान के तालिबान के साथ संबंधों और अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर सवाल किया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सवाल सुनने के दौरान आसिफ ने पत्रकार को बीच में रोक दिया और उसके पहनावे की ओर इशारा किया। इसके बाद उन्होंने हाथ को गले पर फेरने जैसा इशारा करते हुए कहा, ‘ऐसे वापस मत जाना। वहां वे… वरना वे…’ उनके इस इशारे को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धमकी की तरह देखा और इसकी आलोचना की।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से पूछा था कि तालिबान के लिए पाकिस्तान का अब क्या संदेश है और क्या वह अफगान महिलाओं को लेकर अपनी नीतियां बदलने के लिए कहेगा। पत्रकार ने यह भी सवाल किया कि जब तालिबान को पाकिस्तान का दोस्त माना जाता था, तब पाकिस्तान ने शुरुआत में ही उसे ऐसी नीतियां न अपनाने के लिए क्यों नहीं कहा। आसिफ ने सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया और पत्रकार के कपड़ों की तरफ इशारा करते हुए अपनी बात रखी।

गले पर हाथ फेरने का इशारा

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि गले पर हाथ फेरने का इशारा इस बात का संकेत देता है कि अगर पत्रकार अफगानिस्तान वापस जाती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, वीडियो में रक्षा मंत्री आसिफ ने सीधे तौर पर पत्रकार को जान से मारने की बात नहीं कही। उनकी टिप्पणी और इशारे के बाद वहां मौजूद आसिफ और अन्य लोगों के हंसने पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। यूजर्स ने कहा कि पत्रकार ने तालिबान की महिलाओं से जुड़ी नीतियों और पाकिस्तान के रुख को लेकर गंभीर सवाल पूछा था, जिसका जवाब देने के बजाय ऐसा इशारा किया गया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान के संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि ये कार्रवाई अफगानिस्तान से एक दिन पहले भेजे गए ड्रोन के जवाब में की गई और निशाने उन ठिकानों को बनाया गया, जहां ड्रोन लॉन्च और स्टोर किए जाने का आरोप था। उन्होंने कार्रवाई को सैन्य ठिकानों तक सीमित बताया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN