Home - OPPO F35 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 5 अक्टूबर को एंट्री, कैमरे...

OPPO F35 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 5 अक्टूबर को एंट्री, कैमरे में आएगा अपग्रेड, मिलेगा 50MP Ultra-Wide सेल्फी कैमरा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO F35 सीरीज भारत में 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा, 100° FOV और नेचुरलटोन 2.0 मिलेगा। जानिए F35 सीरीज की खास बातें।

स्मार्टफोन कंपनी OPPO भारत में अपनी F Series का नया फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि OPPO F35 Series को भारत में 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च कंपनी की F Series के भारत में 10 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है। OPPO ने करीब एक दशक पहले F Series की शुरुआत OPPO F1 के साथ की थी, जिसे कंपनी ने 16MP सेल्फी एक्सपर्ट के तौर पर पेश किया था। अब नई F35 सीरीज के साथ कंपनी सेल्फी एक्सपर्ट से आगे बढ़कर ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट पर फोकस कर रही है।

नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान कैमरा फीचर्स पर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक F35 सीरीज में 50MP अल्ट्रा वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो 100° फील्ड ऑफ व्यू के साथ ज्यादा लोगों को एक ही फ्रेम में शामिल करने में मदद करेगा। इसके अलावा NaturalTone 2.0 और Pro मॉडल में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

F Series में सिर्फ सेल्फी ही नहीं, कई बदलाव हुए

पिछले 10 साल में OPPO ने F Series को केवल सेल्फी तक सीमित नहीं रखा। कंपनी के मुताबिक इस दौरान डिजाइन, परफॉर्मेंस, चार्जिंग, वीडियो और फोन की मजबूती पर भी काम किया गया। OPPO का कहना है कि पिछले 10 साल में F Series ने 30 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार किया है।

OPPO F35 Series के फीचर्स

कंपनी ने खुद कन्फर्म किया है कि OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP Ultra-Wide नेचुरल सेल्फी कैमरा होगा। कंपनी के मुताबिक इसमें 100° FOV यानी Field of View मिलेगा। आसान भाषा में समझें तो इससे सेल्फी लेते समय ज्यादा लोगों को एक साथ तस्वीर में शामिल करना आसान होगा। खासकर ग्रुप सेल्फी, दोस्तों के साथ फोटो या किसी ट्रिप के दौरान कई लोगों को एक फ्रेम में लेने के लिए यह फीचर उपयोगी हो सकता है। यही वजह है कि OPPO ने F35 Series को Group Selfie Expert के तौर पर पेश करने की बात कही है।

कैमरे के साथ NaturalTone 2.0 भी F35 Series का एक अहम फीचर होगा। कंपनी के अनुसार यह तकनीक स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल दिखाने पर फोकस करेगी। OPPO ने यह भी बताया है कि F35 Series के Pro मॉडल में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसका फायदा खास तौर पर उन लोगों को हो सकता है जो फोन से वीडियो बनाते हैं या सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN