Home LIFESTYLE NEWS HINDI पराठे-पूड़ी के साथ बनाएं शाही खोया मटर की सब्जी, स्वाद ऐसा की...

पराठे-पूड़ी के साथ बनाएं शाही खोया मटर की सब्जी, स्वाद ऐसा की सब कहेंगे ‘वाह’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंच या डिनर में कुछ अलग खाने का मन हो तो शाही खोया मटर की सब्जी बनाकर खाएं। स्वाद में ये सब्जी बाकी सब्जियों के मुकाबले काफी टेस्टी लगती है और पूड़ी-पराठे के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट है। सीखिए इस सब्जी को कैसे बनाएं।

लंच या डिनर में हर दिन कुछ अलग बनाने के लिए बहुत ज्यादा सोचना पड़ता है। एक ही फ्लेवर और टेस्ट वाला खाना खाते-खाते एक समय पर बोरियत भी होने लगती है ऐसे में टेस्ट चेंज करने के लिए आप घर पर शाही खोया मटर की सब्जी बनाकर ट्राई कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और बाकी सब्जियों के टेस्ट से इसका टेस्ट अलग भी है। घर पर मेहमानों और किसी त्योहार पर आप ये सब्जी बना सकती हैं। पूड़ी और पराठों के साथ ये सब्जी काफी अच्छी लगती है। अगर आपको देसी टेस्ट वाला खाना पसंद है तो एक बार इस सब्जी की रेसिपी जरूर ट्राई करें।

शाही खोया मटर बनाने की सामग्री

-2 कप हरे मटर

-150 ग्राम खोया

-दो मीडियम प्याज (बारीक कटी)

-2 मीडियम टमाटर (प्यूरी)

-1 इंच अदरक, (कद्दूकस किया)

-1 से 2 हरी मिर्च

-1 छोटा चम्मच जीरा

-1 तेजपत्ता

-आधा छोटा चम्मच हल्दी

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

-एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी

-स्वादानुसार नमक

-डेढ़ बड़ा चम्मच तेल

-एक बड़ा चम्मच घी

–आधा कप दूध

–जरूरत के अनुसार पानी

– गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

शाही खोया मटर बनाने की विधि

शाही खोया मटर बनाने के लिए अगर आप ताजे मटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे इस्तेमाल करें। लेकिन अगर फ्रोजन मटर हैं तो 5 से 7 मिनट के लिए इसे गर्म पानी में डालकर रखें और फिर पानी निकाल दें।

अब कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी डालकर धीमी आंच पर खोया डालें। फिर लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट के लिए भूनें। खोया हल्का सुनहरा और खुशबूदार हो जाए तो निकालकर अलग रख दें। इसे बहुत ज्यादा न भूनें वरना खोया की रंगत भी खराब दिखेगी और इसका स्वाद भी कड़वा हो सकता है।

जिस कड़ाही में खोया भुना है उसी कड़ाही में बचा हुआ घी और तेल डालें। फिर जीरा और तेजपत्ता डालकर अच्छे से चटकने दें।जीरा चटकने पर प्याज डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट भूनें, जब तक प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 से 40 सेकंड भूनें।

अब इसमें टमाटर डालें और फिर इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और थोड़ा नमक डालें। मसाले को कुछ देर के लिए पकाएं जब तक टमाटर अच्छी तरह गल जाए। जब ये अच्छे से पक जाएंगे तो तेल किनारों पर दिखाई देने लगेगा।

मसाला तैयार होने के बाद अब मटर डालकर मसाले के साथ कुछ देर भूनें और फिर आधा कप पानी डालकर ढक दें। मीडियम से धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। जब मटर नरम हो जाए। तो आंच धीमी कर दें और इसमें भुना हुआ खोया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को मनचाहा गाढ़ापन दें और फिर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।

जब ये पक जाए तो गरम मसाला और हाथ से मसलकर कसूरी मेथी डालें। 1–2 मिनट और पकाएं। फिरऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है।

फोटो क्रेडिट- muskaanskitchen1

SOURCE : LIVE HINDUSTAN