Home LIFESTYLE NEWS HINDI किस महीने में लगाना चाहिए गुलाब का पौधा? ज्यादा फूलों के लिए...

किस महीने में लगाना चाहिए गुलाब का पौधा? ज्यादा फूलों के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गुलाब फूल का पौधा अपनी बालकनी में कई बार लगा चुके हैं लेकिन हर बार वह पनपे से पहले ही मर जाता है तो इस बार लगाने से पहले जानिए किस महीने में लगाएं और इसकी केयर करने की आसान टिप्स। 

फूलों की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में एक ही फूल आता है और वह है गुलाब का फूल। कई रंगों में आने वाला ये फूल दिखने में तो काफी अच्छा लगता है और इसकी भीनी-भीनी खुशबू के लिए ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस और पसंद किया जाता है। बहुत से लोग इसे अपने घर की बालकनी में भी लगाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर ये पौधा पनपने से पहले ही मर जाता है। कई बार ये खूब घना हो जाता है लेकिन फिर भी इसमें फूल नहीं आते हैं। ऐसा कई वजहों से हो सकता है। इसलिए घर पर गुलाब का फूल लगाने से पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए जैसे किस महीने में गुलाब फूल का पौधा लगाएं, गुलाब पौधे में फूल ना आए तो क्या करें, गुलाब पौधे की केयर कैसे करें वगैराह।

किस महीने में लगाएं गुलाब फुल का पौधा?

जब आप सही महीने में गुलाब का पौधा लगाएंगे तो ये वह अच्छी तरह से बड़ा होगा और समय-समय पर फूल भी आएंगे। गुलाब लगाने का सही समय सितंबर से नवंबर तक का है। खासतौर से उत्तर भारत जैसे दिल्ली में ये महीने गुलाब लगाने का बहुत अच्छा समय है। फरवरी में भी नया पौधा लगाया जा सकता है। बस आपको बहुत तेज गर्मी जैसे मई–जून में नया पौधा लगाने से बचना चाहिए।

रोजाना की केयर करने के आसान तरीका

जरूरी नहीं है कि सुबह के समय उठते ही आपको पौधे में पानी डालना है। हमेशा पहले मिट्टी की नमी देखें और जरूरत हो तो पानी दें। इसके अलावा हफ्ते में एक बार पत्तियों और नई कलियों को चेक करें, पौधों में कीड़े बहुत जल्दी लगते हैं इसलिए उन्हें चेक करते रहना जरूरी है।

गुलाब में फूल नहीं आ रहे तो क्या करें?

गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे

  • पौधे को सही धूप की रोशनी मिलना जरूरी है। इसलिए गुलाब के फूल को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे सीधी धूप दें।
  • जब भी पौधे को बहुत ज्यादा पानी या बहुत कम पानी दिया जाता है तो ये पनपता नहीं है।इसलिए जब पौधे की ऊपर की 1 से 2 इंच मिट्टी सूखने पर अच्छी तरह पानी दें। हर दिन थोड़ा-थोड़ा पानी देना जरूरी नहीं।
  • हर 20 से 30 दिन में अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद पौधे में डालें। फूलों के मौसम में गुलाब की संतुलित खाद भी दी जा सकती है।
  • पौधे के लिए प्रूनिंग बहुत जरूरी है। गुलाब की सूखी, कमजोर और अंदर की ओर बढ़ रही टहनियों को काटें। इससे नई शाखाएं निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा पुराने फूलों को समय-समय पर काटते रहें ताकि पौधा नई कलियां बनाने में अपनी एनर्जी को लगाए।

पौधे के लिए मिट्टी कैसे बनाएं

घर पर गुलाब का पौधा लगा रहे हैं तो इसे लगाने पर एक आसान मिट्टी का मिक्स तैयार करें। इसके लिए लगभग 40 परसेंट सामान्य मिट्टी, 30 परसेंट कम्पोस्ट या गोबर की सड़ी खाद और 30 परसेंट रेत और कोकोपीट तो मिलाएं। इससे मिट्टी भी उपजाऊ भी रहेगी और पानी जमा भी नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN