Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना मारे छिपकलियों को घर से भगाने के 10 असरदार टिप्स, गर्मी...

बिना मारे छिपकलियों को घर से भगाने के 10 असरदार टिप्स, गर्मी से सर्दी तक नहीं होगी एंट्री

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में छिपकली के होने से कई लोगों को काफी परेशानी होती हैं और ये आसानी से भागती भी नहीं। छिपकली से डर भी लगता है और ये खाने की चीजों को दूषित भी कर देती हैं। अगर आप भी तंग आ चुके हैं, तो हम आपको 10 आसान तरीके बता रहे हैं। 

छिपकली आपको घर के किचन, बाथरूम और कमरों की दीवारों पर अक्सर नजर आ सकती है। वैसे तो आम घरेलू छिपकलियां आमतौर पर इंसानों के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होतीं, लेकिन कई लोगों को इन्हें देखकर घिन या डर लगता है। वहीं, छिपकली के चाटने से खाने की चीज खराब हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। छिपकलियों को घर से दूर रखने के लिए लोग तरह-तरह के स्प्रे, पाउडर और दूसरे उपाय आजमाते हैं, लेकिन इनका असर हमेशा लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप भी दीवारों पर चिपकी छिपकलियों से परेशान हो चुके हैं, तो उन्हें बिना मारे घर से दूर रखने के ये 10 असरदार तरीके आजमा सकते हैं।

छिपकली को घर से भगाने के 10 असरदार टिप्स-

1. दीवारों के छेद और दरारें बंद करें

दीवार, खिड़की या पाइप के आस-पास मौजूद छेद या दरारों को बंद रखें। इससे छिपकली घर के अंदर जल्दी घुस आती हैं। अगर कही छेद है, तो उसपर कपड़ा या टेप लगाकर बंद करें। इसके अलावा सीमेंट से भी छेद को भर सकते हैं।

2. खिड़कियों पर लगवाएं जाली

खिड़कियां छिपकलियों की एंट्री का सबसे सरल जरिया होती हैं। अगर आप खिड़कियों या फिर बालकनी के दरवाजों को खोलकर बैठते हैं, तो उनमें जाली या नेट लगवाना बेहतर रहेगा। इससे छिपकली घर के अंदर नहीं घुस पाएगी।

3. तेज गंध वाली चीजों को रखें

प्याज, लहसुन, तेजपत्ता, कपूर, धूपबत्ती की गंध से छिपकलियां दूर भागती हैं। इन्हें आप घर के दरवाजों के कोनों या फिर डेहरी के पास रखें। इन्हें रखने से छिपकली महक से ही भाग जाएंगी और घर में नहीं घुसेंगी।

4. किचन में गंदगी न रखें

अगर आप किचन में गंदगी रखते हैं या फिर खाने-पीने की चीजों को ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो छिपकली आ सकती हैं। छिपकली खाने की महक से आती हैं और फिर चीजों को जूठा कर देती हैं।

5. घर में नमी वाली जगह

अगर आपके घर में हर समय नमी बनी रहती है या फिर कोई ऐसा जगह है जहां पानी रुकता है, तो वहां छिपकली आपको बैठी हुई जरूर मिलेगी। छिपकलियां गर्मी में ठंडक और सर्दी में गर्मी वाली जगहों को खोजती हैं। ऐसे में इन जगहों को चेक करें और उनका समाधान करें।

6. छोटी छिपकली को भगा दें

अगर घर में छोटी छिपकली आ जाए, तो उसे मारने के बजाय झाड़ू की मदद से सावधानी से बाहर भगा दें। अगर उस छिपकली को आप घर में रहने देंगे, तो आगे और छिपकलियां आ जाएंगी। छिपकली को कभी भी हाथ से न पकड़ें।

7. स्टोरेज की सफाई

अगर आपके घर में बड़े फर्नीचर या स्टोरेज बने हुए हैं, तो उनके आगे-पीछे सफाई रखें। उन्हें समय-समय पर खिसकाकर चेक करें। इन जगहों पर अक्सर छिपकलियों के बैठने का ठिकाना रहता है। अगर आप इन्हें भगा देंगे और वहां पर गंध वाली कोई चीज रख देंगे, तो ये दोबारा नहीं आएंगी।

8. पेपरमिंट और पुदीना वाला तरीका

छिपकली को भगाने के लिए पेपरमिंट और पुदीने वाला तरीका भी अपना सकते हैं। इनकी पत्तियों को पीसकर रस निकालकर स्प्रे बनाएं। इस स्प्रे को घर के कोनों पर छिड़कें। इससे भी छिपकलियां घर से दूर हो जाएंगी।

9. नकली छिपकली की लें मदद

आपके घर में छिपकलियां ज्यादा हैं, तो आप नकली छिपकली को रखकर भी उन्हें भगा सकते हैं। नकली जीव-जंतु से असली जीव ज्यादा डरते हैं। नकली छिपकली को दीवार पर चिपका दें, उसे देखकर असली वाली भाग जाएगी।

10. छोटे कीड़ों को भगाएं

रात में आंगन या बालकनी की लाइट को जलती हुई ना छोड़ें। इन लाइट से छोटे कीड़े आते हैं और फिर उन्हें खाने के लिए छिपकली आ जाती हैं। इसलिए छोटे कीड़ों को घर से दूर रखने की कोशिश करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN