Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब देश छोड़कर भागा करण जौहर का परिवार, फिल्म की वजह से...

जब देश छोड़कर भागा करण जौहर का परिवार, फिल्म की वजह से मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Karan_Johar_1790596548796_DqPM_1790596563563_Nd37_4125960c-23f0-41c2-8784-62f40a873ec9_A4pY.jpg

Karan Johar: करण जौहर की पहली ही फिल्म उनके परिवार के लिए समस्या की वजह बन गई थी। जानिए क्या है मामला और कैसे आया कहानी में ट्विस्ट?

करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में इस किस्से का जिक्र किया था, जब उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा।

करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था और फीमेल लीड रोल में रानी मुखर्जी और काजोल नजर आई थीं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश जौहर ने पैसा लगाया था। ना सिर्फ इस फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था, बल्कि इसकी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इसी फिल्म की रिलीज से पहले करण जौहर को अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भागना पड़ गया था। हुआ यह था कि करण जौहर के परिवार को अंडरवर्ल्ड से धमकी आ गई थी और सभी लंदन भाग गए थे।

करण को आया अबू सलेम का कॉल

करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में भी इस बात का जिक्र किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने करण जौहर को फोन करके धमकी दी थी कि अगर उन्होंने फिल्म रिलीज की, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। अबू सलेम चाहता था कि फिल्म की रिलीज को रोक दिया जाए। धमकियों के डर से करण जौहर की मां हीरू जौहर बेहद डर गई थीं। फिल्म की रिलीज वाली रात को ही करण जौहर और उनके माता-पिता को लंदन फ्लाइट पकड़नी पड़ी। करण जौहर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में भी यह पूरा किस्सा बताया था और साथ ही यह भी बताया था कि इस बात के लिए आदित्य आज भी उनकी टांग खींचते हैं।

देश छोड़कर भाग आया था परिवार

करण जौहर ने एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया, “अंडरवर्ल्ड खुलकर सामने आने लगा था और फिल्ममेकर्स को धमकियां मिलने लगी थीं। यह सब उस वक्त काफी ज्यादा डरावना हो गया था। तो हमें भी हमारी फिल्म की रिलीज से पहले एक कॉल आ गया था। मुझे मेरी मां और पिता को भी हड़बड़ी में देश छोड़कर लंदन जाना पड़ा था, ताकि हम मुंबई से जितना हो सके दूर रह सकें। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है, और फिर वहां लंदन में वो फोन बूथ हुआ करते थे।” करण जौहर पब्लिक फोन बूथ के जरिए भारत कॉल किया करते थे।

फोन बूथ से करते थे इंडिया में कॉल

जब करण जौहर ने एक फोन बूथ में जाकर आदित्य चोपड़ा को कॉल किया, तो उन्हें उस जवाब की उम्मीद नहीं थी, जो उन्हें मिला। करण जौहर ने बताया, “मैं उन रेड बूथ में जाकर एक या दो पाउंड खर्च करके आदित्य चोपड़ा को भारत में कॉल करके पूछता था कि फिल्म कैसा कर रही है, क्योंकि मैं पूरी तरह वहां से डिसकनेक्ट हो चुका था।” करण जौहर ने बताया कि उनके पास सिर्फ एक पाउंड था और वह जल्द से जल्द काम की बात सुनना चाहते थे। एक बार वह पाउंड खर्च होने पर उन्हें दोबारा कॉल करना पड़ता।

आदित्य के जवाब ने खुश कर दिया दिल

करण जौहर ने बताया, “मैंने जब आदित्य चोपड़ा को फोन किया और पूछा कि फिल्म कैसी चल रही हो तो उन्होंने पलटकर मुझसे सवाल किया- तुम क्या खरीदना चाहते हो? मैंने कहा- तुम क्या बोल रहे हो? मैंने तुमसे एक सवाल पूछा है और तुम पलटकर मुझसे यह सब सवाल कर रहे हो। इस बात का क्या मतलब है कि मैं क्या खरीदना चाहता हूं?” इस पर आदित्य चोपड़ा ने पलटकर फिर पूछा- तुम क्या खरीदना चाहते हो? जब करण जौहर ने जवाब दिया कि मैं अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदना चाहता हूं। तो इस पर आदित्य चोपड़ा ने जवाब दिया, “पता है क्या.. जाओ और जाकर जो भी घर खरीदना चाहते हो खरीद लो, क्योंकि तुम्हारी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN