Source :- LIVE HINDUSTAN
खट्टी दही किसी को भी खाना पसंद नहीं होती है और अक्सर हम इसे फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब ये गलती न करें। खट्टी दही का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं, चलिए बताते हैं।
खट्टी दही खाना कोई पसंद नहीं करता और ऐसे में उसे फेंक देना ही सबसे आसान लगता है। फिर चाहे दही पैकेट वाली हो या घर पर जमाई हुई। अगर आप भी खट्टी दही को फेंक देती हैं, तो अब ऐसी गलती न करें। खट्टी दही भले ही खाने में अच्छी न लगे, लेकिन इससे आप घर के कई काम आसानी से निपटा सकती हैं। चलिए, आपको खट्टी हो चुकी दही को इस्तेमाल करने के कुछ आसान हैक्स बताते हैं।
खट्टी दही को कैसे करें इस्तेमाल
लंबे समय तक रखी हुई दही अक्सर खट्टी हो जाती है, फिर चाहे वह पैकेट वाली ही क्यों ना हो। पैकेट वाली दही में एक्सपायरी होती है और उसके बाद दही खट्टा जाती है, जबकि दही कभी खराब नहीं होती। एक्यपायरी देखते हुए भी हम उस दही को फेंक देते हैं लेकिन आप उसे कुछ कामों में यूज कर सकते हैं।
1. इडली, डोसा का बना लें बैटर
इडली-डोसा का बैटर बनाते समय उसमें दही का इस्तेमाल किया जाता है। खट्टेपन से ही बैटर सही से फूलता है और उसका स्वाद अच्छा मिलता है। अगर आपकी दही खट्टी हो चुकी है, तो इडली-डोसा के बैटर में मिक्स करने के लिए संभालकर रख लीजिए।
2. पनीर, मैरिनेशन और ग्रेवी का स्वाद बढ़ेगा
पनीर घर पर बनाती हैं, तो उसमें खट्टे दही का इस्तेमाल हो सकता है या फिर पनीर की सब्जी की ग्रेवी या अन्य किसी सब्जी की ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए भी दही परफेक्ट रहेगी। इसके अलावा चिकन-मटन के मैरिनेशन में भी आप दही का इस्तेमाल करते होंगे, उसमें खट्टी दही डाल दीजिए। खट्टेपन से हर चीज का स्वाद बेहतर होता है और चीज भी जल्दी पकती है।
3. कढ़ी बनेगी स्वादिष्ट
कई लोग कढ़ी बनाते समय उसमें खट्टेपन के लिए ऊपर से छाछ मिलाते हैं लेकिन आप उसके लिए खट्टी दही मिला दें। दही खट्टी होगी, तो कढ़ी का स्वाद और मजेदार और स्वादिष्ट होगा। फिर कढ़ी के लिए आपको अलग से छाछ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4. ढोकला बनाने में करें इस्तेमाल
अगर आपको इंस्टेंट ढोकला बनाना है, तो उसके बैटर में खट्टी दही इस्तेमाल की जा सकती है। दही जितनी ज्यादा खट्टी होगी, बैटर उतना ही बढ़िया बनेगा और फिर ढोकले का स्वाद भी अच्छा आएगा। अगर आप ढोकला घर पर बनाते हैं, तो खट्टी दही को संभालकर रखें।
5. स्किन और हेयर के लिए
पांचवां तरीका किचन से नहीं आपकी ब्यूटी से जुड़ा हुआ है। बालों के लिए दही को नैचुरल कंडीशनर माना जाता है और स्किन पर भी इसे फेस पैक के तौर पर लगाते हैं। आप खट्टी दही में आधा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। त्वचा के लिए खट्टी दही में बेसन मिलाकर लगाएं, इससे ग्लो आएगा। हालांकि, बालों और त्वचा के लिए दही ज्यादा पुरानी इस्तेमाल न करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



