Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/swb_1790601602361_7lwR_1790601612213_8qeg_66bf036b-bc5c-4b44-ac88-d285042ce7e2_kuHH.jpgस्वरा भास्कर का कहना है कि वह शादी से पहले मां बनना चाहती थीं। उन्होंने इसके बारे में अपने पैरेंट्स से भी बात की थी तो जानें उन्होंने क्या कहा था।
स्वरा भास्कर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं। स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद से शादी की और उनकी एक बेटी भी है। अब स्वरा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट कर लिया था कि शायद वह शादी ना करें। लेकिन एक चीज के लिए वह श्योर थीं कि वह मां बनेंगी। उन्होंने तो फैसला कर लिया था कि वह शादी से पहले ही मां बनना चाहती थीं।
शादी से पहले बच्चा चाहती थीं स्वरा
दरअसल, राइस एंड फॉल सीजन 2 में स्वरा आई हैं और इस दौरान वह बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता से IVF को लेकर बात की थी और वह बिना शादी किए बच्चा पैदा करने के लिए तैयार थीं।
स्वरा बोलीं, ‘मैं आईवीएफ के लिए तैयार थी। मैंने अपने पैरेंट्स को मना लिया था। मेरी शादी तो होने से रही, मैं आईवीएफ से बच्चा करूंगी।’
पैरेंट्स का कैसा था रिएक्शन
स्वरा ने बताया कि उनके पैरेंट्स को थोड़ा टाइम लगा इसे प्रोसेस करने में, लेकिन जब उन्होंने देखा कि स्वरा असल में ये चाहती हैं तो वे फिर समझ गए। स्वरा ने कहा, ‘पहले उनका रिएक्शन था कि हैं??? और फिर बेचारे मेरे पैरेंट्स बड़े प्यारे हैं। उन्होंने कहा ओके, लेकिन समझाया कि ये काफी चैलेंजिंग है खासकर हमारे देश में। लेकिन अगर तुम चाहती हो तो ओके।’
इस वजह से नहीं कर पाईं पहले बच्चा
स्वरा ने बताया कि ये सिर्फ प्लान नहीं था जिसको लेकर उन्होंने सिर्फ डिस्कस किया। वह आईवीएफ के लिए 2 बार ट्राय भी कर चुकी थीं किसी डोनर के साथ। लेकिन वो चला नहीं। स्वरा ने कहा, ‘मैंने 2 राउंड्स किए आईवीएफ के लिए एक डोनर के साथ, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’
स्वरा और फाहद का रिलेशन
इसके बाद स्वरा और फाहद जनवरी 2020 में मिले। दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ और फिर दोनों ने शादी की। स्वरा ने कहा, ‘हम तुरंत ही एक-दूसरे के करीब आ गए। हमने कोर्ट में शादी की। इसके बाद 2-3 खुशखबरी हमें साथ में मिल गई।’
स्वरा और फाहद ने 16 फरवरी 2023 को शादी रजिस्टर की थी और फिर दोनों ने ट्रेडिशनल वेडिंग की थी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में। इसके कुछ महीने बाद दोनों की लाइफ में फिर बेटी आई। बेटी का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ।
स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ
स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं जो साल 2022 में रिलीज हुई थी।
वहीं टीवी की बात करें तो लास्ट वह पति पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। इस शो में वह फाहद के साथ नजर आई थीं। वह और फाहद तीसरे रनरअप थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




