Home rss business hindi सुस्त पड़ा शेयर आज भारी गिरावट के बीच 6% तक उछला, विजय...

सुस्त पड़ा शेयर आज भारी गिरावट के बीच 6% तक उछला, विजय केडिया के पास 22,50,000 शेयर; 24 म्यूचुअल फंड्स का भी दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vijay Kedia Portfolio: घरेलू शेयर बाजार में जहां एक तरफ भारी गिरावट देखने को आज सोमवार को मिली है तो वहीं Elecon Engineering Company Ltd के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। विजय केडिया के निवेश वाली इस कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 480.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले दिन में स्टॉक 6% की तेजी हासिल करने में सफल हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी में 24 म्यूचुअल फंड्स की भी हिस्सेदारी है। बता दें, आज सोमवार को यह स्टॉक 458.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 489 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आज से पहले दो कारोबारी दिन के दौरान स्टॉक की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी।

विजय केडिया के पास कितना शेयर

कंपनी की जून की शेयरहोल्डिंग के अनुसार विजय किशनलाल केडिया के पास 22,50,000 शेयर हैं। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1 प्रतिशत है। वहीं, 24 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी के 1,29,78,137 शेयर हैं। इसमें सुंदर् म्यूचुअल फंड A/C Sundaram Small Cap Fund के पास 42,79,365 शेयर हैं। वहीं, फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉल कैप फंड के पास जून तिमाही के अंत तक 3706586 शेयर थे। बता दें, कंपनी की शेयरहोल्डिंग की जानकारी हर एक तिमाही के समाप्त होने के बाद सामने आती है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.27 प्रतिशत और पब्लिक के पास 40.73 प्रतिशत है। एफआईआई के पास 7.5 प्रतिशत हिस्सा है।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (Elecon Engineering Company Ltd Share Performance)

पिछला एक साल इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए भी काफी कठिन रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, 3 साल में स्टॉक 24 प्रतिशत और 5 साल में 478 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 1478 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 70 करोड़ रुपये रहा। जोकि सालाना आधार पर 60 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 175 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 521 करोड़ रुपये रहा। जोकि पिछले साल की तुलना में अधिक है। तब रेवन्यू 491 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN