Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- बाजार में भूचाल के बीच केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 7% से अधिक के उछाल के साथ 368.80 रुपये पर पहुंच गए
- बिजनेस अपडेट्स के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है
- केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 5 साल में 2385% से ज्यादा चढ़ गए हैं
मार्केट में गिरावट की आंधी के बीच रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर टिके रहे हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 368.80 रुपये पर पहुंच गए। दो बड़े बिजनेस अपडेट्स के बाद रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। 5 साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 2385 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को BSE में 356.55 रुपये पर बंद हुए हैं।
क्या है बिजनेस अपडेट?
केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) की सहायक इकाई सन ड्रॉप्स एनर्जिया ने डीईके एंड मावेरिक्स ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के 1,07,47,760 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह डीईके एंड मावेरिक्स ग्रीन एनर्जी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 62.91 पर्सेंट है। यह एक्विजिशन 26 सितंबर 2026 को पूरा हुआ है। यह ट्रांजैक्शन पूरा होने के साथ ही डीईके एंड मावेरिक्स ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, सन ड्रॉप्स एनर्जिया की सहायक कंपनी और केपीआई ग्रीन एनर्जी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन गई है। इसके अलावा, केपीआई ग्रीन एनर्जी ने 26 सितंबर 2026 को केपीजीसी टू प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक इकाई बनाई है। कंपनी, रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में काम करेगी।
2385% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) के शेयरों में पांच साल में 2385 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2021 को 14.34 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 सितंबर 2026 को 356.55 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 272 पर्सेंट का उछाल आया है। तीन साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 95 पर्सेंट उछले हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 541.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 272 रुपये है।
3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जनवरी 2023 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने फरवरी 2024 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर जनवरी 2025 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




