Home rss sports hindi Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का सिल्वर से...

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का सिल्वर से खुला खाता, 50वें मेडल से कितने दूर?

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally LIVE: आज एशियन गेम्स 2026 में भारत की कई मेडल पर नजर है। मंगलवार को एक मेडल हाथ लग चुका है। भारत पदक तालिका में फिलहाल 12वें पायदान पर है। 

Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 11वां दिन है। भारत के अनके एथलीट अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। निशानेबाज, मुक्केबाज, एथलेटिक्स और टेनिस की स्पर्धाओं में खिलाड़ी एक्शन में होंगे। मंगलवार को भारत ने अब तक एक मेडल हासिल किया है, जो सिल्वर है। भारत के कुल पदकों की संख्या 46 हो गई है, जिसमें से चार गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज हैं। भारत पदक तालिका में अभी 12वें नंबर पर है।

महिला ट्रैप टीम का सिल्वर पर कब्जा

भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर पर कब्जा जमाया। नीरू ढांडा (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) ने मिलकर 328 पॉइंट हासिल किए और भारत दूसरे स्थान पर रहा। चीन 346 पॉइंट के साथ टॉप पर रहा और गोल्ड जीता। चीन की टीम में लियू शानशान, सुन युनोंग और झू जिंग्यू शामिल थीं। कुवैत की अलहवाल शाहद, अब्दुलमलिक हजर और अलहवाल सारा की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरू ने व्यक्तिगत स्पर्धा के आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में भी जगह बनाई। उन्होंने कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से 118 अंक हासिल किए, जो एशियाई खेलों में क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड है। व्यक्तिगत स्पर्धा में आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहीं। ट्रैप पुरुष टीम इवेंट में भारत को मेडल नहीं मिला। भारत क्वालिफिकेशन में 339 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहा।

क्वार्टर फाइनल में महिला स्क्वॉश टीम

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले एकल मैच में प्रतिद्वंद्वी के बीच में ही हटने के कारण तन्वी खन्ना को विजेता घोषित किया गया। तन्वी के खिलाफ नरगिस सोल्तानी 5-11, 0-3 से पीछे चल रही थीं, तभी उन्होंने मुकाबले से हटने का फैसला किया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकीं अनाहत सिंह ने फेरेश्तेह इघतेदारी को 3-0 से हराकर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। अनाहत ने मुकाबला 11-5, 11-4, 11-7 से अपने नाम किया। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने तीसरे एकल मुकाबले में नजमेह बौशेहरिजादेह को 3-0 (1-1, 11-3, 11-9) से मात देकर भारत की 3-0 की जीत पूरी की। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बुधवार को सिंगापुर से होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN