Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रवि किशन को हुआ ‘मिर्जापुर’ से फायदा, मिली सोलो हीरो फिल्म, भगवान...

रवि किशन को हुआ ‘मिर्जापुर’ से फायदा, मिली सोलो हीरो फिल्म, भगवान की भक्ति पर होगी कहानी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/Ravi_Kishan_1786534240412_1786534248355_6dde58e5-5ec7-4294-935a-8cd24fa164c2_1790671844034_3eVO_714b2e9a-f83d-4481-9098-53e475efbd12_EOkH.png

रवि किशन पिछले कुछ वक्त से खबरों में बने हुए हैं। फिल्मों में उनके काम को पसंद किया जा रहा है। इस बीच उनकी झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गिरी है। खास बात ये है कि रवि किशन ही इसके हीरो हैं।

रवि किशन इस समय अपने करियर के सबसे खास दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दो सालों से एक्टर अपने काम के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इसके अलावा हाल के वीडियोज वायरल होने के बाद रवि किशन इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। इतनी पॉपुलैरिटी और अवॉर्ड विनिंग परफॉरमेंस के बाद रवि किशन के हाथ एक शानदार प्रोजेक्ट लग गया है। एक्टर को एक भक्ति मिल गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म में वो किसी सपोर्टिंग रोल या किसी बड़े हीरो के बाद नहीं बल्कि सोलो लीड हीरो हैं। इंडस्ट्री में सालों बिताने के बाद अब उन्हें उनका हक मिल रहा है।

रवि किशन के साथ लगी बड़ी फिल्म

रिपोर्ट की मानें तो महावीर जैन फिल्म्स एक स्पिरिचुअल फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म नागजिला के बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ये हिंदी सिनेमा की उन कुछ खास फिल्मों में से एक होगी जिसमें रवि किशन सोलो हीरो के रूप में नजर आएंगे।और फिल्म चलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेंगे। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि रवि बहुत ही टैलेंटेड हैं, पॉपुलैरिटी और यही पर्सनालिटी चाहिए फिल्म के उस पार्ट के लिए। वो इस किरदार में एकदम फिट बैठते हैं। जब रवि को ये फिल्म ऑफर हुई तो वो स्क्रिप्ट से बहुत प्रभावित थे और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी।’

फिल्म की कहानी

ये एक भक्ति फिल्म होगी जो महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। ये वही बैनर है जिसमें रामबोला नाम की फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म को हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्दगिर्द घूमती है जिसका भगवान में अटूट विश्वास है। फिल्म में भगवान और किरदार के बीच गहरा रिश्ता दिखाया जाएगा। ये एक फैमिली फिल्म होगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस भक्ति से भरी फिल्म की कहानी अमित आर्यन ने लिखी है और वही इसके डायरेक्टर भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 से शुरू होगी जल्दी फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।

रवि किशन के नाम रहा ये साल

बता दें, रवि किशन पिछले दो सालों में कई अलग प्रोजेक्ट में नजर आए हैं। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके काम को पसंद किया गया था। उन्होंने इसके लिए कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। इसके बाद नेटफ्लिक्स सीरीज मामला लीगल है के दोनों सीजन में एक्टर के काम की खूब तारीफ हुई। अजय देवगन के साथ फिल्म धमाल 4 और सन ऑफ सरदार 2 में एक्टर को देखा गया था। हाल में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी में तो एक्टर के काम ने अलग ही माहौल बना दिया। सोशल मीडिया पर उनके रील्स और इंटरव्यू की क्लिप्स वायरल हुई। अब वो भक्ति फिल्म में बतौर लीड हीरो नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN