Home - Vivo V80 की कीमत हुई लीक, 50MP के 3 कैमरे, 7200mAh बैटरी...

Vivo V80 की कीमत हुई लीक, 50MP के 3 कैमरे, 7200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग से हो सकता लैस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo V80 की भारत में कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत 63,000 रुपए से शुरू हो सकती है। फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले, Zeiss कैमरा, 7200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग मिलेगी।

Vivo अपनी V-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo V80 जोड़ने की तैयारी कर रही है। फोन को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है और अब लॉन्च से ठीक पहले इसकी संभावित कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Vivo V80 की भारत में कीमत 63,000 रुपए से शुरू हो सकती है। फोन को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की बात कही गई है, जिसमें टॉप मॉडल 512GB स्टोरेज मिल सकता है। हालांकि Vivo ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Vivo V80 की कीमत कितनी हो सकती है?

टिप्स्टर अभिषेक यादव की पोस्ट के मुताबिक फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 63,000 रुपए में आ सकता है। इसके अलावा फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 70,000 रुपए और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 80,000 रुपए हो सकती है। Vivo ने इसके तीन कलर ऑप्शन Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कन्फर्म किए हैं। लॉन्च के बाद फोन Vivo India वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा।

Vivo V80 के फीचर्स (संभावित)

Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं OLED पैनल की वजह से कलर्स और कॉन्ट्रास्ट भी बेहतर देखने को मिल सकते हैं।

Vivo V80 में फोन के पीछे Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फोन में तीन 50MP कैमरा दिए गए है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Night Telephoto कैमरा और Zeiss वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। साथ ही 50MP Night Telephoto कैमरा OIS के साथ आएगा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। फोन में 100x तक जूम सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और ग्रुप फोटो के लिए इसमें 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 92 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है।

Vivo V80 फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार फोन लगातार 14 घंटे तक नेविगेशन और 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में 90W FlashCharge चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। सॉफ्टवेयर के मामले में Vivo V80 खास है क्योंकि यह Android 17 बेस्ड OriginOS 7 के साथ आने वाला पहला V-Series स्मार्टफोन होगा। फोन में Vivo ने कैमरा के लिए कई AI फीचर्स भी दिए हैं। इनमें AI Creative Camera, Live Sticker Collage और AI Diwali Portrait 2.0 शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN