Home - 64MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया HMD का...

64MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया HMD का नया 5G फोन; ₹15,999 से शुरू कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, Android 16 के साथ आया HMD Vibe2 Pro 5G फोन। फोन की लॉन्च ऑफर के साथ कीमत 14,999 रुपए से शुरू है।

HMD Vibe2 Pro 5G लॉन्च, 64MP Sony कैमरा, 120Hz FHD+ डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन HMD Vibe2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Vibe2 सीरीज के प्रो मॉडल के तौर पर पेश किया है। HMD Vibe2 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP Sony IMX682 कैमरा, 120Hz FHD+ डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें Sarvam AI का Indus AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। फोन की सेल Flipkart पर होगी। HMD Vibe2 Pro 5G की सेल 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान शुरू होगी।

HMD Vibe2 Pro 5G की कीमत और ऑफर

HMD Vibe2 Pro 5G को भारत में दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का लॉन्च प्राइस 15,999 रुपए है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है। लिमिटेड टाइम लॉन्च ऑफर में 6GB मॉडल 14,999 रुपए और 8GB मॉडल 16,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर को है जो Flipkart पर शुरू होगी। फोन को Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है।

HMD Vibe2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

1. HMD Vibe2 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 5G सपोर्ट वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। स्टोरेज की बात करें तो दोनों मॉडल में 128GB इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

2. कैमरा HMD Vibe2 Pro 5G का एक बड़ा अपग्रेड है। फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

3. HMD Vibe2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। आपको बता दें कि 120Hz रिफ्रेश रेट का फायदा खास तौर पर स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच नेविगेशन और गेमिंग के दौरान दिखाई देता है।

4. HMD Vibe2 Pro 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

5. सॉफ्टवेयर के मामले में HMD Vibe2 Pro 5G Android 16 पर चलता है। फोन को दो साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं। फोन में Side-Mounted Fingerprint Sensor दिया गया है। इसके अलावा Dual Stereo Speakers, Dual Microphones, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm Headphone Jack भी मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN