Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या होगा दीपिका की छोटी बेटी का नाम? इस सुझाव पर सहमत...

क्या होगा दीपिका की छोटी बेटी का नाम? इस सुझाव पर सहमत दिखे ज्यादातर फैंस

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/DeepVeer_1790678056789_2Ilk_1790678062058_YdnI_a028a90a-975e-4d61-aedb-ec9da4bc1ff9_VABm.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटा का नाम क्या होगा? इस सवाल का जवाब उनके और रणवीर सिंह के सभी फैंस जानना चाहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना और एक्ट्रेस ने नामों पर सजेशन देना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ नाम तो काफी दिलचस्प और कनविंसिंग भी लगते हैं और हमें हैरानी होगी अगर दीपिका और रणवीर मिलकर अपनी दूसरी बेटी का नाम इनमे से कोई फाइनल करते हैं। तो चलिए जानते हैं दीपिका और रणवीर के फैंस द्वारा उनकी दूसरी बेटी के लिए सुझाए जा रहे नामों की लिस्ट।

लोगों ने दिए नाम के क्या सुझाव?

दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर को रणवीर सिंह की दूसरी संतान को जन्म दिया था। मैटर्निटी शूट की तस्वीरें तो पहले ही आ चुकी थी और फिर डिलीवरी के बाद यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि फैंस को दीपिका-रणवीर के दूसरे बच्चे के नाम को लेकर कुछ सजेशन्स देने चाहिए। यह पोस्ट आने की देर थी कि लोगों ने सुझावों की झड़ी लगा दी। एक इंस्टा यूजर ने कमेंट किया- डीवा। दूसरे ने लिखा- रिया सिंह पादुकोण। तीसरे ने सुझाव दिया- बच्ची राधा अष्टमी को जन्मी थी, तो इसका नाम राधा सिंह पादुकोण होना चाहिए।

इस नाम पर सहमत दिखे लोग

एक यूजर ने रणवीर-दीपिका की बेटी का नाम आरजू पादुकोण सुझाया है, तो किसी ने लिखा है- धनी भी अच्छा नाम रहेगा। फैंस की तरफ से आए सजेशन्स में रीवा, ध्वनि, खुशी, जिया, रश्बानु, दीप्ती, पद्म लक्ष्मी और प्रार्थना जैसे तमाम सुझाव आए हैं। राधा और दिया ऐसे नाम हैं, जिन पर ज्यादातर लोग सहमत नजर आए। एक सोशल मीडिया फॉलोअर ने लिखा- पहली बेटी का नाम मुस्लिम रखा है तो दूसरी का नाम भी मुस्लिम रखो। आप मेरी फेवरिट जोड़ी हो। वहीं एक शख्स ने कमेंट किया- नाम तो उसकी बुआ रखेंगी, आप लोगों को क्या है।

दीपिका-रणवीर की पर्सनल लाइफ

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और इसके बाद 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली और साल 2024 में दीपिका-रणवीर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रणवीर-दीपिका ने अपनी पहली संतान का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा। इसी साल 19 सितंबर को दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि नाम को लेकर अभी भी कोई जानकारी नहीं आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN