Home - लॉन्च से पहले अब Amazon पर आया Vivo S2 FE, देखें संभावित...

लॉन्च से पहले अब Amazon पर आया Vivo S2 FE, देखें संभावित कीमत और खासियत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo S2 FE Amazon India Microsite Goes Live: वीवो के अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट पहले Vivo India और Flipkart पर देखी गई थी। अब, इसकी माइक्रोसाइट Amazon पर भी लाइव हो गई है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास और कितनी होगी कीमत, चलिए बताते हैं…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vivo S2 FE Amazon India Microsite Goes Live: वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Vivo S2 FE की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। लॉन्च से पहले ही, अपकमिंग Vivo S2 FE की माइक्रोसाइट अब एक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। इससे पहले स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट Vivo India और Flipkart पर देखी गई थी, और हमें उम्मीद थी कि Vivo V80 5G के विपरीत, स्मार्टफोन केवल Flipkart के माध्यम से लॉन्च होगा। लेकिन अमेजन माइक्रोसाइट लाइव होने से हिंट मिलता है कि कंपनी इसे अमेजन के माध्यम से भी बेचेगी।

कहा जा रहा है कि भारत में आने वाले Vivo S2 FE की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी।

लॉन्च से पहले Amazon पर आया Vivo S2 FE

Amazon India की माइक्रोसाइट पर वही जानकारी दी गई है जो दूसरे प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस पेज पर लॉन्च की तारीख का जिक्र नहीं है, लेकिन यह पहले ही कन्फर्म हो चुका है कि Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर, 2026 को Vivo V80 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा। पहले लीक हुए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को देखें तो Vivo S2 FE काफी हद तक मलेशिया में लॉन्च हुए Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन जैसा लगता है। Vivo V80 Lite 5G को पाकिस्तान में भी लॉन्च किया गया था, लेकिन वहां लॉन्च हुए स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन अलग थे।

Vivo S2 FE

Vivo S2 FE की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

इससे पहले, Vivo S2 FE की कथित तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं और ‘About Phone’ सेक्शन से वीवो S2 FE नाम का पता चला था। उन्हीं तस्वीरों में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की जानकारी भी मिली थी। पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, वीवो S2 FE में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होने की भी उम्मीद है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी सेंसर होने की बात कही जा रही है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा हो सकता है।

बैटरी की बात करें तो, वीवो S2 FE में 10,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होने की भी जानकारी मिली है।

भारत में इतनी हो सकती है कीमत (लीक के अनुसार)

कहा जा रहा है कि भारत में आने वाले वीवो S2 FE की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। चूंकि इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पुरानी लीक डिटेल पर आधारित हैं, इसलिए ब्रांड की ओर से और जानकारी मिलने के बाद ही हम इसकी पक्की डिटेल्स की पुष्टि कर पाएंगे।

Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN