Home rss business hindi LPG Subsidy Rule: गैस की सब्सिडी चाहिए तो आज ही करें ये...

LPG Subsidy Rule: गैस की सब्सिडी चाहिए तो आज ही करें ये काम, कल 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडाइज्ड LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियम में बदलाव होने जा रहा है
  • सरकार के मुताबिक, रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए LPG कंज्यूमर्स को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं

LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए 1 अक्टूबर से एक अहम बदलाव लागू होने जा रहा है। अगर आप रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो आपको BAA (Biometric Aadhaar Authentication) पूरा करना जरूरी होगा। सरकार के मुताबिक, 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (Regulated Retail Selling Price) पर सब्सिडी के साथ LPG रिटेल की बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने यह प्रॉसेस पूरी नहीं की है, उन्हें समय रहते इसे पूरा कर लेना चाहिए।

आधार ऑथेंटिकेशन न कराया तो सब्सिडी का क्या?

सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडाइज्ड LPG का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे। अगर किसी ग्राहक का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (Biometric Aadhaar Authentication) पूरा नहीं हुआ है, तो उसे LPG सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा। हालांकि, ऐसे ग्राहक को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर खरीदने के लिए मार्केट प्राइस (Market Price) चुकानी पड़ सकती है। वहीं, जिन ग्राहकों का आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी।

कितने LPG कंज्यूमर्स ने पूरा किया ऑथेंटिकेशन?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Petroleum and Natural Gas Ministry) के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव डोमेस्टिक LPG कंज्यूमर (Active Domestic LPG Consumers) में से करीब 89.9% का बायोमेट्रिक आधार ऑथंटिक (Biometric Aadhaar Authentication) पूरा हो चुका था। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें यह काम करना बाकी है। ऐसे लोगों के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन (Deadline) महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होने हैं।

घर बैठे कैसे पूरा होगा आधार ऑथेंटिकेशन?

इसके लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) कराया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक अपने संबंधित गैस डिस्ट्रीब्यूटर (Gas Distributor) के ऑफिस में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यानी जिन लोगों ने अभी तक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, उनके पास इसे पूरा करने के कई विकल्प मौजूद हैं।

तीनों कंपनियों के ऐप से भी सुविधा

सरकारी LPG कंपनियों ने मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है। Indane के ग्राहक IndianOil ONE, Bharatgas के ग्राहक HelloBPCL और HP Gas के ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। इसलिए ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से डिलीवरी, डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस या संबंधित कंपनी के ऐप का विकल्प चुन सकते हैं।

क्यों बदला जा रहा है LPG सब्सिडी का नियम?

सरकार के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सब्सडाइड डोमेस्टिक LPG के गलत इस्तेमाल को रोकना है। इससे डुप्लीकेट और अयोग्य LPG कनेक्शन (Ineligible LPG Connections) की पहचान करने के साथ सब्सिडाइज्ड सिलेंडर (Subsidised Cylinders) के कॉमर्शियल या इंडस्ट्रियल इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह ऑथेंटिकेशन अभियान अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था और इसकी डेडलाइन पहले 30 जून तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 किया गया। इसलिए सब्सिडी का लाभ लेने वाले ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN