Home LIFESTYLE NEWS HINDI मंजिष्ठा से बने इस DIY सीरम को बनाएं स्किन केयर रूटीन का...

मंजिष्ठा से बने इस DIY सीरम को बनाएं स्किन केयर रूटीन का हिस्सा, मिलेगा नेचुरल ग्लो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन केयर में नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो मंजिष्ठा से बने सीरम का इस्तेमाल करें। ये सीरम घर पर आसानी से बना सकते हैं और नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये बेस्ट रेमेडी है। 

स्किन को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए सही केयरिंग करना बहुत जरूरी है। आजकल की लाइफ में ज्यादातर लोग कम उम्र में ही स्किन से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्याओं की वजह से परेशान रहते हैं। स्किन की देखरेख करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में मंजिष्ठा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो नेचुरल चमक पाने में मदद कर सकती है। वैसे तो इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छा है कि आप इससे सीरम बनाकर तैयार करें। यहां सीखिए DIY मंजिष्ठा सीरम बनाने का तरीका और इसे कैसे इस्तेमाल करें और इसको फायदे क्या हैं।

DIY मंजिष्ठा सीरम बनाने के लिए आपको चाहिए

  • मंजिष्ठा
  • बादाम का तेल
  • जैतून का तेल
  • गाजर का तेल
  • विटामिन ई
  • रोजहिप ऑयल

कैसे बनाएं DIY सीरम

सीरम बनाने के लिए एक कंटेनर लें और इसमें मंजिष्ठा की दो लकड़ी डालें। फिर इसमें बादाम का तेल, जैतून का तेल, गाजर का तेल डालें। फिर इसमें कुछ बूंदे रोजहिप ऑयल की भी डालें और फिर विटामिन ई तेल का कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस तेल को अच्छे से मिक्स करने के बाद पुराने सीरम की डिब्बी में डालकर भर लें। इस हर्बल सीरम को बनाने के लिए मंजिष्ठा को इन पोषक तत्वों के साथ 7 दिनों तक मिलाकर रखें और फिर इस्तेमाल करें।

कैसे इस्तेमाल करें DIY सीरम

इस नेचुरल सीरम को आप अपने रोजाना के नाइट स्किन केयर का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और फिर एक पतली लेयर इस सीरम की लगाएं। ड्राई स्किन पर इस सीरम को लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं।

DIY सीरम बनाने के लिए इस्तेमाल चीजों के फायदे

मंजिष्ठा- मंजिष्ठा का इस्तेमाल पारंपरिक तौर से बेजान और असमान रंगत वाली त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बादाम का तेल- ये तेल स्किन को पोषण देता है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

जैतून का तेल- त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

गाजर का तेल – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है।

रोजहिप ऑयल- त्वचा को पोषण देता है और असमान बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है।

विटामिन ई- एंटीऑक्सीडेंट का फायदा और त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

किन समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये सीरम

  • पिगमेंटेशन और काले धब्बे
  • बेजानपन
  • असमान त्वचा की रंगत
  • टैनिंग
  • खुरदरी और रूखी त्वचा
  • चमक और निखार की कमी

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। हमेशा याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN