Home rss business hindi इस शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3000 रुपये के पार दाम, सचिन...

इस शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3000 रुपये के पार दाम, सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया था दांव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयर बुधवार को 7% से ज्यादा की तेजी के साथ 3125 रुपये पर पहुंच गए
  • पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था

आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3125 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 6 महीने में 103 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी ने जीई वर्नोवा (GE Vernova) के गैस पावर बिजनेस के लिए दो एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां खोली हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था।

5 करोड़ रुपये का निवेश, पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा बना
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाकर कंपनी में हिस्सेदारी ली। कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के बाद सचिन तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का 1 शेयर 114.10 रुपये का पड़ा। तेंदुलकर के पास आजाद इंजीनियरिंग के 4,38,210 शेयर थे। 28 दिसंबर 2023 को आजाद इंजीनियरिंग के शेयर NSE पर 720 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के साथ ही सचिन तेंदुलकर के लगाए 5 करोड़ रुपये बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गए। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 30 सितंबर 2026 को BSE में 3125 रुपये पर जा पहुंचे हैं। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग में अपना निवेश अभी तक बनाए रखा है या उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

6 महीने में कंपनी के शेयरों ने दोगुना किया निवेशकों का पैसा
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयरों ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीने में 103 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। यानी, आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3125 रुपये पर है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1358.70 रुपये है।

इन स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज ने भी लगाया कंपनी पर दांव
सचिन तेंदुलकर के अलावा बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया। इन स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग में 1-1 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि, इन दिग्गजों को आजाद इंजीनियरिंग का 1 शेयर 228.17 रुपये का पड़ा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही इन्हें 215 पर्सेंट का बंपर रिटर्न मिला। यानी, कंपनी में लगाए गए 1 करोड़ रुपये बढ़कर 3.15 करोड़ रुपये पहुंच गए। IPO में आजाद इंजीनियरिंग के शेयर का दाम 524 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 20 दिसंबर 2023 को खुला था और यह 22 दिसंबर तक ओपन रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN