Home LIFESTYLE NEWS HINDI महात्मा गांधी के लुक में बच्चे की AI फोटो बनाएं, बस ChatGPT...

महात्मा गांधी के लुक में बच्चे की AI फोटो बनाएं, बस ChatGPT को दें ये 5 Prompts

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

2 अक्टूबर को देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस खास दिन पर आप बच्चे को बापू वाला लुक देकर AI फोटो बनवा सकते हैं। उसके लिए आपको चैट जीपीटी को ये 5 प्रॉम्प्ट देने होंगे।

2 अक्टूबर को देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर कई बच्चे महात्मा गांधी का गेटअप लेकर स्कूल जाते हैं। आजकल एआई का जमाना है, ऐसे में कई पैरेंट्स अपने बच्चों की बापू वाले लुक में क्यूट तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की महात्मा गांधी के लुक वाली तस्वीर बनाकर शेयर करना चाहते हैं, तो हम आपको 5 आसान AI प्रॉम्प्ट बताने जा रहे हैं। इन्हें आप ChatGPT या Gemini में डालकर बच्चे की बापू लुक वाली खूबसूरत और रियलिस्टिक तस्वीर बना सकते हैं।

बापू जैसे लुक वाली फोटो बनाने के लिए 5 एआई प्रॉम्प्ट-

1. क्लासिक बापू लुक

प्रॉम्प्ट- इस बच्चे की दी गई फोटो को महात्मा गांधी के सिंपल-सादे लुक में बना दें। बच्चे का चेहरा और पहचान बिल्कुल वैसी ही रखें। उसे सफेद खादी की धोती और शॉल पहनाएं, गोल गोल चश्मा लगाएं और हाथ में लकड़ी की छड़ी दें। बैकग्राउंड सादा और विंटेज रखें। फोटो नेचुरल, वास्तविक और सम्मानजनक दिखे।

2. गांधी जयंती स्पेशल

प्रॉम्प्ट- इस बच्चे की फोटो को गांधी जयंती के लिए महात्मा गांधी से प्रेरित पारंपरिक लुक में बदलें। बच्चे को सफेद खादी की धोती, शॉल और गोल चश्मे में दिखाएं। हाथ में लकड़ी की छड़ी हो और चेहरे पर हल्की मुस्कान हो। बच्चे की उम्र, चेहरे की विशेषताएं और पहचान न बदलें। फोटो बिल्कुल असली और साफ-सुथरी दिखे।

3. पुराने जमाने वाला लुक

प्रॉम्प्ट- बच्चे की इस फोटो को 1930-40 के दशक के भारत के माहौल से प्रेरित करें। बच्चे को महात्मा गांधी के सादे खादी वाले पहनावे, गोल चश्मे और लकड़ी की छड़ी के साथ दिखाएं। फोटो में हल्का विंटेज ब्लैक-व्हाइट इफेक्ट हो लेकिन बच्चे का चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रहे।

4. चरखा वाला सीन

प्रॉम्प्ट- इस बच्चे को महात्मा गांधी से प्रेरित सादे खादी के लुक में दिखाएं। बच्चे ने सफेद धोती और शॉल पहनी हो, गोल चश्मा लगा हो और वह चरखे के पास बैठा हो। माहौल शांत, ऐतिहासिक और भारतीय परिवेश वाला हो। बच्चे के फेशियल एक्सप्रेशन और पहचान को वैसा बनाए रखें। फोटो रियल और नेचुरल लगे।

5. बापू के साथ ऐतिहासिक अंदाज

प्रॉम्प्ट- इस बच्चे की फोटो को एक पुराने ऐतिहासिक भारतीय दृश्य जैसा बनाएं, जिसमें बच्चा महात्मा गांधी से प्रेरित खादी के सादे पहनावे, गोल चश्मे और लकड़ी की छड़ी के साथ खड़ा हो। आसपास का वातावरण स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से प्रेरित हो। बच्चे का चेहरा, उम्र और पहचान न बदलें। पूरी तस्वीर रियल और सिनेमैटिक लगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN