Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Kotak Mahindra Bank: साहा इस समय कोटक महिंद्रा बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं
- उनके पास 32 साल से ज्यादा का प्रोफेशनल अनुभव है
- इसमें से 25 साल उन्होंने बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों यानी NBFC सेक्टर में काम करते हुए हासिल किया है
कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को ऐलान किया कि अनूप कुमार साहा बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और यह 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इसकी मंजूरी आरबीआई ने दे दी है। इस नए कार्पोरेट अपडेट्स के बाद आज मार्केट में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में 1.56 प्रतिशत ऊपर 424.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बुधवार को कोटक महिंद्रा के शेयर 2.25 प्रतिशत ऊपर 415.15 रुपये पर बंद हुए थे।
साहा ने क्या कहा
साहा ने कहा, “मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं और कोटक महिंद्रा बैंक को लीड करने का मौका मिलने से बहुत खुश हूं।” उन्होंने कहा, “मैं अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर ग्राहक संबंधों को गहरा करने, लगातार अमल करने और शेयरधारकों तथा सभी हितधारकों के लिए टिकाऊ मूल्य बनाने को लेकर उत्सुक हूं। हम सही काम करने और ग्राहक के लिए सही तरीके से करने पर दृढ़ता से केंद्रित रहेंगे।”
साहा ने अपने करियर की शुरुआत जीई कैपिटल से की, जहां उन्होंने क्रेडिट कार्ड, सेल्स और एनालिटिक्स में काम किया। बाद में उन्होंने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में काम किया। साहा ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग में बी.टेक और आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया है।
साहा इस समय कोटक महिंद्रा बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके पास 32 साल से ज्यादा का प्रोफेशनल अनुभव है। इसमें से 25 साल उन्होंने बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों यानी NBFC सेक्टर में काम करते हुए हासिल किया है। वे जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक जॉइन किए थे।
मार्च 2026 से डायरेक्टर की भूमिका में उन्होंने पूरे रिटेल बैंक, गवर्नमेंट बिजनेस, डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग फंक्शन की जिम्मेदारी संभाली।
बजाज फाइनेंस में बड़े पदों पर रहे साहा
इससे पहले साहा ने 2017 से जनवरी 2026 के बीच बजाज फाइनेंस लिमिटेड में काम किया। वहां उन्होंने एक के बाद एक बड़ी भूमिकाएं संभालीं। पहले कंज्यूर फाइनेंस के प्रेसीडेंट, फिर डिप्टी सीईओ–कंज्यूमर, एमएसएमई, मार्केटिंग, ऑपरेशंस सर्विस एंड डिजिटल प्लैटफॉर्म रहे।
उसके बाद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और अप्रैल 2025 से एमडी और सीईओ रहे। जुलाई 2025 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बजाज फाइनेंस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिकाओं के दौरान साहा पूरे स्टैंडअलोन बिजनेस की जिम्मेदारी देखते थे।
इसके अलावा उन्होंने ICICI Bank में 14 साल काम किया। वहां भी उन्होंने सीनियर पदों पर रहते हुए रिटेल सिक्योर्ड एसेट्स बिजनेस इंटेलीजेंस , रिटेल एंड रूरल कलेक्शंस और क्रेडिट से जुड़े काम संभाले।
जून में समाप्त तिमाही के लिए, बैंक की कस्टमर एसेट्स साल-दर-साल 16% बढ़कर ₹5.71 ट्रिलियन हो गईं। कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 26% वृद्धि के साथ ₹4,123 करोड़ दर्ज किया, जबकि शुद्ध ब्याज आय (NII) साल-दर-साल 9% बढ़कर ₹7,259 करोड़ हो गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




