Home LIFESTYLE NEWS HINDI मंजिल से ज्यादा खूबसूरत है सफर! भारत के इन 3 ट्रेन रूटों...

मंजिल से ज्यादा खूबसूरत है सफर! भारत के इन 3 ट्रेन रूटों पर दिखेंगे जन्नत जैसे नजारे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सफर खूबसूरत है मंजिल से भी…आपने गाने की यह लाइन जरूर सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसे ट्रेन रूट हैं, जो वाकई बेहद आकर्षक हैं। इन रूटों को देखते ही आपका दिल-दिमाग खुश हो जाएगा। चलिए इनके बारे में बताते हैं।

हम सभी कही भी घूमने जाते हैं, तो हमें उस जगह को लेकर एक्साइटमेंट रहती है और वहां पहुंचने की जल्दी होती है। कोई हिल स्टेशन हो या फिर बीच सिटी, कोई ऐतिहासिक जगह हो या फिर मॉडर्न सिटी। कही भी जाने पर हमें जगह को लेकर खुशी होती है लेकिन कुछ रास्ते ऐसे होते हैं, जो मंजिल से ज्यादा खूबसूरत होते हैं। अगर आप कभी इन रास्तों से गुजरेंगे तो मन करेगा कि कुछ देर के लिए यही रुक जाए। आज हम आपको 3 ऐसे रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ट्रेन की खिड़की से देख सकते हैं। इन सुंदर नजारों को देखते ही आपका मन खुश हो जाएगा, चलिए इन रूटों के बारे में बताते हैं।

खूबसूरत नजारों वाले ट्रेन रूट

1. श्री मलंगगड फनिक्युलर रोपवे ट्रेन रूट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण और अंबरनाथ के पास स्थित श्री मलंगगड फनिक्युलर रोपवे ट्रेन को जनवरी 2026 में शुरू किया गया था। इसे भारत सबसे लंबी फनिक्युलर रेलवे परियोजनाओं में से एक बताया जाता है। इस रोपवे के जरिए पहाड़ी तक पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है और इसी पहाड़ी पर श्री मलंगगढ़ महादेव मंदिर और हाजी मलंग दरगाह स्थित हैं। यहां पहुंचने के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन से मलंगगड के लिए बस मिलती है, जिसके बाद टैक्सी से पहाड़ी तक पहुंचा जा सकता है। रोपवे की राउंड ट्रिप की प्रति व्यक्ति टिकट 150 रुपये है। वहीं 3 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए टिकट 75 रुपये का है। सोमवार से शुक्रवार तक रोपवे सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलता है, जबकि शनिवार और रविवार को इसकी सेवा सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक रहती है। इस स्टेशन पर फूड कोर्ट भी है, इसलिए खाने-पीने की समस्या नहीं होती। रोपवे सफर के दौरान आपको पहाड़ों, घाटियों और झरनों के खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे। ऊपर पहुंचने के बाद टूरिस्ट पैदल यात्रा कर नीचे वापिस आ सकते हैं।

2. कालका-शिमला ट्रेन रूट

कालका-शिमला रेल रूट भी सबसे खूबसूरत है, जो ब्रिटिश दौर से ही यात्रियों को पहाड़ों की खूबसूरत दुनिया से रूबरू कराता आ रहा है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें टॉय ट्रेन से मिलती-जुलती हैं जो आपके दिल को खुश कर देंगी। यह मार्ग 1903 में शुरू किया गया था, जो 102 सुरंगों और 82 पुलों से होकर गुजरता है। 96 किमी वाला रास्ता तेज गति से पूरा करने के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस सफर के दौरान चीड़ के पेड़, ओक, घाटियां, देवदार, रोडेंड्रोन के जंगल और शिमला पहुंचने तक ऊपर की ओर बढ़ने वाले सुंदर रास्ते का मजा आपको मिलेगा। बता दें, कालका-शिमला रेल लाइन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।

3. कन्याकुमारी-त्रिवेंद्रम ट्रेन रूट

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम तक ले जाने वाली आइलैंड एक्सप्रेस आपको दक्षिण भारत के मनमोहक नजारों को दिखाएगी। 20 घंटे की इस यात्रा के दौरान आपको खूबसूरत केरल के चर्चों और अलंकृत मंदिरों के दर्शन हो जाएंगे। साथ ही कन्याकुमारी-त्रिवेंद्रम ट्रेन रूट पर सफर के दौरान समुद्र, नारियल के पेड़ों और हरे-भरे नजारों का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। यह रूट भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में से एक माना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN