Home LIFESTYLE NEWS HINDI कच्चे केले की सब्जी खाकर भूल जाएंगे दूसरी सब्जियां, शेफ संजीव कपूर...

कच्चे केले की सब्जी खाकर भूल जाएंगे दूसरी सब्जियां, शेफ संजीव कपूर ने शेयर की सिंपल रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सीजनल सब्जियां तो आप रोज खाते होंगे लेकिन क्या कभी आपने कच्चे केले की सब्जी खाई है। कच्चे केले की सब्जी को बनाना काफी आसान है और यब स्वादिष्ट भी लगती हैं। चलिए आपको शेफ संजीव कपूर की बताई कच्चे केले की सब्जी की सिंपल रेसिपी बताते हैं।

केले को कई तरह से खाया जाता है, पका केला हर कोई खाता है और कच्चे केले के चिप्स या सब्जी साउथ इंडियन डिशेस का खास हिस्सा है। अगर आप सीजनल वाली सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कच्चे केले की सब्जी ट्राई करें। चटपटी-मसालेदार कच्चे केले की सब्जी बेहद टेस्टी लगती है और इसे आप एक बार खाएंगे तो बाकि सभी सब्जियों को भूल जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि कच्चे केले की सब्जी बनाते कैसे हैं? तो शेफ संजीव कपूर ने इसकी आसान रेसिपी शेयर कर दी है। शेफ ने कच्चे केले की सब्जी तमिलनाडु स्टाइल में बनाना बताया है और उनका कहना है कि इसे खाने के बाद आप हफ्ते में 2 दिन यही बनाएंगे। तो बिना देर करते हुए कच्चे केले की सब्जी बनाने की रेसिपी जान लीजिए।

कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

-2 मीडियम कच्चे केले

-3 टेबलस्पून तेल

-1 मीडियम प्याज, बारीक कटा हुआ

-1 मीडियम टमाटर, बारीक कटा हुआ

-2 टेबलस्पून तेल

-15-20 करी पत्ते

-1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट

-1 चुटकी हल्दी पाउडर

-2 टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर

-स्वादानुसार नमक

-2 टीस्पून इमली का गूदा

कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका

  • 1. कच्चे केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। केले को एक बाउल में रखें उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लें। फिर एक पैन में 3 टेबलस्पून तेल गर्म करें और केले के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और इन्हें निकालकर अलग बर्तन में रख दीजिए।
  • 2. अब आपको उसी पैन में मसाला रेडी करना है। इसके लिए आपको 2 चम्मच तेल डालना है और उसमें करी पत्ते को कुछ सेकंड तक भून लीजिए। फिर बारीक कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक पकाएं।
  • 3. जब प्याज पूरी तरह से पक जाए तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। फिर इसमें आपको टमाटर डालकर थोड़ा गलने तक पकाना है। अगर टमाटर गलाने के लिए हल्का नमक डालना चाहते हैं, तो डाल दीजिए।
  • 4. टमाटर पक जाने पर आपको मसालों को डालना है। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। फिर थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं। अगर नमक पहले नहीं डाला है, तो मसाले में डालकर मिलाएं।
  • 5. मसाला भून लेने के बाद इसमें आपको फ्राई किया हुआ कच्चा केला डालना है और साथ में इमली का पल्प डालकर मिलाना है। फिर ढक्कन से कवर कर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पका लें। बस फिर ऊपर से हरा धनिया से गार्निशिंग करें और गरम-गरम रोटी, चावल के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN