Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लातों से मारा, बाल पकड़कर घसीटा, मैं कांप गई जब देखा… रिलेशनशिप...

लातों से मारा, बाल पकड़कर घसीटा, मैं कांप गई जब देखा… रिलेशनशिप पर छलका काजल राघवानी का दर्द

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/Kajal_1786555881363_1786555887263_d103a565-a71e-431c-bfd3-161e9ecf262a_1790907146848_N4mY_ae8b8dab-d52c-4e24-839e-e30548df1697_pvlJ.jpeg

 काजल ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। काजल ने शो के दौरान एक बार फिर से अपने एक्स रिलेशनशिप पर बात की है और मारपीट का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

Kajal Raghwani On Her abusive relationship: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। काजल ने अपने करियर में कई शानदार भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं, बीते दिनों काजल को रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में देखा गया। वहीं, अब काजल ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। काजल ने शो के दौरान एक बार फिर से अपने एक्स रिलेशनशिप पर बात की है और मारपीट का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

काजल राघवानी ने अपने बुरे रिश्ते पर की खुलकर बात

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आजकल ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। हाल ही के एक एपिसोड में, काजल ने अनीश भगत के साथ बातचीत के दौरान आपनी जिंदगी के उस बुरे रिश्ते के बारे में बताया, जिसने उन्हें न सिर्फ फिजिक्ली बल्कि मेंटली भी तोड़कर रख दिा था। काजल ने बताया कि उस रिश्ते की वजह से वह आज तक उन्हें लोगों पर भरोसा करने में मुश्किल होती है। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हाल ही के एक एपिसोड में, अनीश भगत के साथ बातचीत के दौरान काजल ने एक बुरे रिश्ते (abusive relationship) में रहने के बारे में खुलकर बात की।

वह मुझे जमीन पर पटक देता था और लात मारता था

‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल ने बिना किसी का नाम लिए उस बुरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जिस लड़के से मैं प्यार करती थी, उसने मुझे बहुत मारा-पीटा है। मैंने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है और न ही बताऊंगी। लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि वह कौन है, इसलिए मुझे उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। मुझे पटक-पटक कर मारा गया है। वह मुझे जमीन पर पटक देता था और लात मारता था। मेरे सिर आज कमजोर हो गई है, क्योंकि जब मैं जमीन पर लेटी होती थी, तो वह मेरे बाल पकड़कर खींचता था। उसने मेरे बाल इतनी जोर से खींचे कि वे टूटकर मेरे हाथों में आ गए।’

मैं कांप रही थी क्योंकि बाल मेरे हाथ में आ गए थे

काजल ने आगे रोते हुए कहा, ‘जब ​​उसने मुझे मारना-पीटना बंद किया और मैंने अपने बालों को छुआ, तो मैं कांप रही थी क्योंकि बाल मेरे हाथ में आ गए थे। शारीरिक चोट का मुझ पर ज्यादा असर नहीं हुआ, लेकिन जब मेरे बाल टूटे, तो मुझे बहुत बुरा लगा। अब, मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।’

मेरे पिता मेरी मां को मारते-पीटते थे

बता दें कि ये यह पहली बार नहीं है जब काजल ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया। इससे पहले वह ‘भोजपुरी बवाल’ पर शुभंकर मिश्रा से बात करते हुए, उन्होंने अपने दर्दनाक बचपन को याद किया और रिश्तों में शारीरिक शोषण का सामना करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘जब मेरे पिता ने हमें छोड़ दिया, तो वह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल था। मैं 16 साल की थी। मेरे पिता मेरी मां को बहुत परेशान करते थे और उन्हें मारते-पीटते थे। मुझे नहीं पता कि वे क्यों बदल गए, शराब पीने लगे और हालात बिगड़ गए। मुझे लगता है कि अगर मैं उस समय सफल होती, तो अपनी मां को उन सब चीजों से बचा सकती थी। एक बार, जब मेरी मां उनके पैर दबा रही थीं, तो उन्होंने उन्हें इतनी जोर से लात मारी कि वे दीवार से जा टकराईं। मुझे अपना करियर शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरे पिता चाहते थे कि मैं टीवी एक्ट्रेस बनूं, और फिर हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। मैंने हालात ठीक करने की कोशिश की, उनसे वापस आने की मिन्नतें कीं, लेकिन वे नहीं आए। मुझे पता है कि मेरी मां की कोई गलती नहीं थी।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN